Friday, May 8, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeCRIMEValero: पुलिस चौकी की सक्रियता से वची बीती रात चुरायी गयी वलेरो

Valero: पुलिस चौकी की सक्रियता से वची बीती रात चुरायी गयी वलेरो

fok-media-samman-samaroh

Valero: पुलिस चौकी की सक्रियता से वची बीती रात चुरायी गयी वलेरो

valero: कुशीनगर जनपद के खड्डा थाने की सालिकपुर पुलिस चौकी की सक्रियता से वची खड्डा नगर से बीती रात चुरायी गयी वलेरो।वाहन चोर फरार।

खड्डा नगर के वार्ड संख्या 11नेहरु नगर से अज्ञात वाहन चोरो नें मैनूद्दीन पुत्र जलालुद्दीन की घर पर खड़ी वलेरो यूं पी 83 एल 3851बीती रात 1वजे लेकर चम्पत हो गये।

जव वह एन एच 28 बी खड्डा पनियहवा होकर विहार प्रदेश जा रहे थे तो सालिकपुर चौकी पर तैनात सिपाहियों शशिकेश गोस्वामी, प्रदीप मौर्या, दीपू कुवेर ने रात के 1.30वजे उसे रुकने का इशारा किया

लेकिन जब तक सिपाही गाड़ी तक पहुंचते चोर गाड़ी ले कर भागने लगे तो सिपाहियों ने अपनी बाइक से पीछा करने लगे। तभी वाहन चोर जंगल में वलेरो से उतर कर जंगल के रास्ते फरार हो गये।

सिपाहियों ने गाड़ी को लाकर सालिकपुर चौकी पर खड़ा कर दिया। पुलिस की सूचना पर जव गाड़ी मालिक मैनूद्दीन सालिकपुर चौकी पर पहुंचा तो खड़ी वलेरो देखकर पहचान कर अपनी बताया।

सिपाहियों की सजगता से वाहन चोरी की एक बड़ी घटना होने से वची गयी । सिपाहियों की सजगता की सराहना चारों ओर होने लगी है।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular