Friday, May 8, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसरयू नदी के घाटों पर टाण्डा की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम...

सरयू नदी के घाटों पर टाण्डा की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम सम्पन्न

fok-media-samman-samaroh

टांडा,अम्बेडकरनगर। दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा प्रथम मां दुर्गा प्रतिमा चिंत्तौरा की चौंक घंटा घर पर परम्परागत तरीके से महा आरती करने के बाद मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन स्थल राजघाट की तरह प्रस्थान किया दुर्गा प्रतिमा विसर्जन सकुशल संपन्न करने के लिए श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति टांडा पूरे तन मन के साथ अपनी परंपरागत तरीके से दुर्गा माता का विसर्जन संपन्न कराने में लगे रहे। श्राद्धलुओ मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर थिरकते दिखे वह जयकारों का नारा लगाते हुए उन्हें नाम आंखों से विदाई दी, टांडा नगर क्षेत्र में कुल 150 मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन राजघाट पर होना है,पूरे टांडा नगर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। सीओ सर्किल टांडा शुभम कुमार, कोतवाली प्रभारी दीपक सिंह,एसएसआई वेद प्रकाश यादव, कम्पनी कमांडर सैय्यद शहशांह हुसैन, कांस्टेबल उपस्थित रहे। केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमितटांडा के अध्यक्ष विशाल माझी महामंत्री दिनेश मौर्य, उपाध्यक्ष दशरथ मांझी, कोषाध्यक्ष राकेश गौड़, मंत्रीअमरशकर वर्मा, शोभा यात्रा अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ,शोभा यात्रा उपाध्यक्ष सुरजीत मद्धेशिया, शैलेश यादव ,जंग बहादुर कन्नौजिया ,सोनू बाबू ,आदि कार्य कर्ता लगे रहे, खबर लिखे जाने तक दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जारी है।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular