टांडा ,अम्बेडकरनगर। मामूली कहा सुनी से नाराज छोटे भाई ने बड़े भाई का फोड़ा सर, जिससे वह लहुलुहान हो गया, पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रार्थी राम कृपाल यादव पुत्र स्व. लाल बहादुर निवासी मुबारकपुर पुलिस चौकी के पीछे थाना कोतवली टांडा का निवासी हूँ। बीते दिनों समय करीब चार बाजे शाम को मेरे बड़े पुत्र राजमन यादव को मेरे छोटे पुत्र नरसिंह यादव ने मामुली कहा सुनी पर मेरे बड़े पुत्र राजमन यादव को पास में पड़े पत्थर से सिर में मार दिऐ जिससे सिर में चोड़ आ गई मेरे पुत्र राजमन यादव को कुछ लोगो ने उठा कर सीएच सी इलाज के लिए ले गये। मेरा पुत्र नरसिंह यादव गाली गलोज करते हुए जान से मरने की धमकी देते हुए मौके से भाग गये। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
मामूली विवाद में छोटे भाई ने बड़े का फोड़ा सिर, मामला दर्ज
0
RELATED ARTICLES









