HomeUTTAR PRADESHशारदीय नवरात्रि में जयकारों के माहौल में भक्तिमय हुआ है माहौल

शारदीय नवरात्रि में जयकारों के माहौल में भक्तिमय हुआ है माहौल

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। शारदीय नवरात्र पर नगर में धूमधाम से दुर्गापूजा मनाया जा रहा है। नगर में दुर्गापूजा पर कई जगह की झांकियां लोगों का मन मोह रही है। भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्री रामलीला सेवा समिति द्वारा लंका दहन का रामलीला मैदान जलालपुर नगर में भव्य आयोजन किया गया। हनुमान ने अपनी पूंछ में लगी आग से रावण की सोने की लंका को जलाकर राख कर दिया। नगर महामंत्री विकाश निषाद ने बताया कि लीला में जामवंत द्वारा हनुमान जी को शक्ति याद दिलाते ही बजरंग बली अपने विकराल रूप में आकर बोले जामवंत क्या कहते हो, जाकर सागर को लांघू मैं, पहले लंकेश्वर को मारू या लंका उलटी कर दूं मैं, के साथ सौ योजन का समुद्र पार कर लंका में प्रवेश करना, विभिषण से भेंट, रावण से हनुमानजी का संवाद रोचक रहा। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मिथिलेश त्रिपाठी का समिति अध्यक्ष संजीव मिश्र ने माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं दुर्गापूजा को लेकर सीओ अजेय कुमार शर्मा और कोतवाल संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

पूरी खबर देखें
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read