Thursday, May 7, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमालीपुर थाना क्षेत्र के गैंगरेप मुकदमा के अभियुक्त सपा जिला सचिव को...

मालीपुर थाना क्षेत्र के गैंगरेप मुकदमा के अभियुक्त सपा जिला सचिव को एसपी से गिरफ्तार कराये जाने की मांग

fok-media-samman-samaroh

अम्बेडकरनगर। थाना मालीपुर क्षेत्र की गैंगरेप घटना में पीड़िता के फौजी पिता ने दर्ज एफआईआर के अभियुक्त सपा जिला सचिव से स्वयं व परिवार को खतरा होने की आंशका जताते हुए एसपी को पत्र देकर अविलम्ब गिरफ्तार किये जाने की मांग किया है।
पीड़िता के फौजी पिता ने एसपी को दिये पत्र में कहा है कि उसकी बेटी के साथ शादी करने को झासा देकर थानान्तर्गत स्थानीय गांव के रहने वाले के द्वारा सालों सामूहिक दुराचार किया जाता रहा। बेटी की तहरीर पर अपराध संख्या-255/24 के अन्तर्गत 5 के विरूद्ध अभियोग 28 सितम्बर को पुलिस ने पंजीकृत किया है जिसमें दुराचारी अंकुर यादव व दिव्यांशु यादव उर्फ लुल्लुर जेल जा चुके हैं। सपा जिला सचिव सुभाष यादव उर्फ दुबरी जिनका अपराधिक इतिहास है के द्वारा आरोपियों को उकसाकर धमकी देते हुए बेटी को पिटवाया गया था और उन्हें संरक्षण भी दिया जाता रहा जो मुकदमें में अभियुक्त भी हैं। अभी तक वे गिरफ्तार नहीं है फरार चल रहे हैं। फौजी ने कहा है कि स्थानीय गांव व समाज में चर्चा है कि कुछ सफेदपोश उनके बचाव में शाम-दाम-दण्ड -भेद का हथकण्डा अख्तियार कर रहे हैं। अपराधी व दबंग किस्म का होने के चलते उनकी गहरी पैठ है। अपने हथकण्डों के जरिये सुलह समझौते का दबाव बना रहे हैं। ऐसी दशा में अविलम्ब उनकी गिरफ्तारी न कराये जाने से कभी भी हम सभी परिवार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम सुभाष यादव उर्फ दुबरी दिलवा सकते हैं। ज्ञात हो कि इस मुकदमें के दो अभियुक्तों को पुलिस 24 घण्टे हिरासत में लेकर छोड़ चुकी है जिसे लेकर क्षेत्र में मोटी रकम के कमाल की चर्चा है।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular