HomeUTTAR PRADESHUP News: पत्नी ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या,...

UP News: पत्नी ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, घर में दफनाया शव; बदबू आने पर खुला राज

Raebareli Crime News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे रजऊ मजरे मुस्तफाबाद बेलहनी गांव में एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने ही प्रेमी की हत्या कर दी और शव को घर के अंदर ही दफना दिया। कई दिनों बाद शव से बदबू आने लगी तो ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर की खुदाई कराई। खुदाई के दौरान घर के अंदर से शव बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इलाके में दहशत का माहौल

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रेमी के साथ हुए विवाद के बाद उसकी हत्या की गई। मामले में आरोपी महिला रीता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि उसका पति घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read