HomeUTTARAKHANDUttarakhand News: उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का बड़ा...

Uttarakhand News: उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का बड़ा ऐलान, राज्य में पूरी तरह लागू होगी नई शिक्षा नीति-2020

Uttarakhand News: उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज राज्य उच्च शिक्षा परिषद की 13वीं बैठक आयोजित की गई। जिसमें एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव पारित किये गये और 12वीं बैठक में लिये गये निर्णयों का अनुमोदन दिया गया। उच्च शिक्षा के अंतर्गत एनईपी-2020 के प्रावधानों को शत-प्रतिशत लागू करने की सहमति बनी। इसके अलावा देवभूमि उद्यमिता कार्यक्रम, संकाय विकास कार्यक्रम, भारतीय ज्ञान प्रणाली, पीएम-ऊषा, निजी विश्वविद्यालय मॉडल अधिनियम एवं समर्थ पोर्टल के उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई।

सचिवालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित राज्य उच्च शिक्षा परिषद की 13वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुये उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि परिषद की बैठक में डेढ़ दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिसमें विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण, कैरियर एडवांसमेंट स्कीम, भारत दर्शन योजना हेतु प्रतिभागियों का चयन, महाविद्यालयों में नवीन पाठ्यक्रमों का संचालन, परीक्षा परीणामों संबंधी शिकायतों का समयबद्ध निवारण, स्वायत्तशासी एवं आदर्श महाविद्यालयों के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों का निरीक्षण, प्राध्यापकों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक उन्नयन हेतु प्रतिभागिता, संचालित पाठ्यक्रमों का निर्माण एवं संचालन, एंटी ड्रग सेल का गठन आदि पर चर्चा के उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई।

डॉ. रावत ने बताया कि परिषद की बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जायेगी। जिसमें एनईपी-2020 के सभी प्रावधानों, महाविद्यालयों को स्वायत्तता प्रदान करने, शिक्षण संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ ही परीक्षा की सुचिता बनाये रखने, विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सांस्कृतिक एवं खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करने, देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत प्रशिक्षण देने, संकाय विकास कार्यक्रम व भारतीय ज्ञान प्रणाली पर आधारित पाठ्यक्रम लागू करने के अलावा शिक्षण संस्थानों में नशामुक्ति अभियान चलाये जाने पर अहम निर्णय लिये जायेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि आगामी छह माह में प्रत्येक विश्वविद्यालय 5-5 व महाविद्यालय 2-2 सेमिनार आयोजित करेंगे, जिनके विषय अलग-अलग होंगे। जिसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री, सांसद एवं प्रदेश के मंत्री तथा दो-दो विषय विशेषज्ञ आमंत्रित किये जायेंगे। इसके अलावा प्रत्येक विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में मां सरस्वती एवं विवेकानंद की मूर्ति स्थापित की जायेगी। साथ ही आगामी 10 से 15 अगस्त तक सभी शिक्षण संस्थानों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्रत्येक शिक्षण संस्थान को अपने संस्थान के आस-पास तिरंगा यात्रा निकालनी होगी, जिसमें छात्रों के साथ ही शिक्षक व कर्मचारी भी प्रतिभाग करेंगे

बैठक में उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डा. देवेन्द्र भसीन, जयपाल चैहान, पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी, सचिव उच्च शिक्षा बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, कुलपति उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय प्रो. तृप्ता ठाकुर, कुलपति एच.एन.बी. चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय प्रो. भानु दुग्गल, कुलपति श्रीदेव सुमन विश्वविद्याल प्रो. अम्बरीश महाजन, अपर सचिव उच्च शिक्षा मनुज गोयल, निदेशक उच्च शिक्षा वी.एन. खाली, नोडल पीएम-ऊषा डॉ. अनीता रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read