HomeCINEMAActor govinda: गोविंदा के साथ बड़ा हादसा:अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से लग...

Actor govinda: गोविंदा के साथ बड़ा हादसा:अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से लग गई गोली, अस्पताल में भर्ती 

Actor govinda: गोविंदा के साथ बड़ा हादसा:अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से लग गई गोली, अस्पताल में भर्ती

Actor govinda: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता गोविंदा ने ऑडियो मैसेज जारी किया है। दरअसल, गोविंदा अस्पताल में भर्ती हैं।

आज (मंगलवार) सुबह जब वह कोलकाता जाने के लिए निकल रहे थे तब वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से घायल हो गए।

उनके पैर पर गोली लग गई। ऐसे में उन्हें क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब से इस हादसे की खबर सामने आई है

तब से उनके फैंस उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। ऐसे में गोविंदा ने अपने फैंस के लिए ऑडियो मैसेज जारी किया है।

क्या बोले (Actor govinda) अभिनेता गोविंदा?

गोविंदा ने ऑडियो मैसेज में कहा, ‘नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा। आप सभी लोगों और मां-बाप के आशीर्वाद से और गुरु की कृपा से मैं अब ठीक हूं।

गलती से गोली चल गई थी, जिसे ऑपरेशन करके निकाल लिया गया है। डॉक्टरों और आप सभी को प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं।’

हॉस्पिटल पहुंची कश्मीरा शाह

गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह को मुंबई के उसी अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया जिस अस्पताल में गोविंदा (Actor govinda) को भर्ती कराया गया है।

ऐसे में माना जा रहा है कि कश्मीरा, गोविंदा से मिलने पहुंची हैं। बता दें, कश्मीरा शाह और गोविंदा की फैमिली के बीच अनबन चल रही है।

कश्मीरा के अलावा गोविंदा के भाई कृति कुमार और भांजा विनय आनंद भी हॉस्पिटल पहुंचे हैं।

कब डिस्चार्ज होंगे गोविंदा?

अभिनेता गोविंदा का हालचाल जानने के लिए सुबह करीब 11 बजे मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल पहुंचे शिवसेना सदस्य दीपक सावंत ने कहा,

“मैं उनके सभी प्रशंसकों को बताना चाहता हूं कि वह बिल्कुल ठीक हैं। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। यह एक दुर्घटना थी।

उन्हें 48 घंटे में छुट्टी दे दी जाएगी। डॉक्टरों ने अपना काम बखूबी किया है। उनके परिवार के सदस्य अंदर हैं और वे सभी उनकी प्रगति से खुश हैं।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read