spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHUP News: यूपी के मैनपुरी में सनसनीखेज वारदात, देवर ने भाभी का...

UP News: यूपी के मैनपुरी में सनसनीखेज वारदात, देवर ने भाभी का गला रेतकर की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप.

यूपी समाचार: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड इलाके में एक युवक ने अपनी ही भाभी पर जानलेवा हमला कर दिया. युवक ने महिला का गला काटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गयी.

पुलिस के मुताबिक, घायल महिला की पहचान प्रज्ञा के रूप में हुई है, जबकि मृतक युवक का नाम शनि बताया जा रहा है. दोनों जीजा साली थे और एक ही परिवार के थे. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular