HomeUTTARAKHANDमुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों के साथ मन की बात का 136वां संस्करण...

मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों के साथ मन की बात का 136वां संस्करण सुना

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून में पूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के परिवारों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात का 136वां संस्करण सुना।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश के नागरिकों के जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाला कार्यक्रम बन गया है। यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरित करने के साथ-साथ देश के विकास एवं जनभागीदारी से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम बन गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने डीआरडीओ की उपलब्धियों, रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता, रक्षा उत्पादों के निर्यात, जल संरक्षण, हस्तशिल्प को बढ़ावा और वोकल फॉर लोकल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर देशवासियों का ध्यान आकर्षित किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संदेश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करने वाला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत रक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और आर्थिक विकास के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आज भारत हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। सीमांत क्षेत्रों का विकास तेजी से हो रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लोगों के सपने साकार हो रहे हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, दायित्वधारी श्री सुभाष बर्थवाल, सचिव श्री युगल किशोर पंत, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल (सेवानिवृत्त) एवं अन्य उपस्थित थे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read