spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDमुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

fok-media-samman-samaroh

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मा० उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड में अत्याधुनिक पेपरलेस स्मार्ट वी०सी० बोर्डरूम की स्थापना किये जाने हेतु ₹ 1.20 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर का सौन्दर्यीकरण, घोट निर्माण एवं सुरक्षा चैक डैम बनाये जाने हेतु ₹ 98.25 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 58.95 लाख, जनपद उधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता में बंगाल कॉलोनी नानकमत्ता में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 56.51 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 33.90 लाख तथा जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला में न्याय पंचायत मुख्यालय जखोल/फिताड़ी में श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण का समतलीकरण/सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु अवशेष धनराशि ₹ 1.85 करोड़ के सापेक्ष ₹ 1.09 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के खर्कदेश पट्टी अंतर्गत बटकेश्वर मंदिर एवं तीर्थ स्थल का सौन्दर्यीकरण/निर्माण किये जाने हेतु ₹ 63.39 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 38.03 लाख तथा जनपद रूद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ में द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम को विकसित किये जाने हेतु ₹ 54.81 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 32.88 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular