HomeUTTARAKHANDउपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट

उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट

राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने आज मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी जी से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर वर्मा ने मुख्यमंत्री जी के साथ प्रदेश के विकास एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्तर पर प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

भेंट के दौरान श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत विकासखंड कलजीखाल सभागार में आयोजित बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं रखीं।
वर्मा ने कलजीखाल कार्यक्रम में उठी जनसमस्याओं से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट भी माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत की। रिपोर्ट में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार से जुड़ी प्रमुख मांगों को शामिल किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिपोर्ट का अवलोकन कर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार “अंतिम व्यक्ति तक विकास” की नीति पर कार्य कर रही है और पिछड़ा वर्ग के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
इसके पश्चात वर्मा ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय, देहरादून में भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार से भी भेंट की। उन्होंने उन्हें भी कलजीखाल कार्यक्रम की रिपोर्ट सौंपी तथा क्षेत्र की समस्याओं एवं सुझावों पर विस्तृत चर्चा की।
वर्मा ने मुख्यमंत्री जी एवं प्रदेश महामंत्री जी के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read