HomeUTTARAKHANDभारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी...

भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के द्वारा भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के चुनाव की मतगणना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के द्वारा भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के चुनाव की मतगणना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी का अभिनंदन किया और कहां की कल होने जा रही मतगणना में हम निश्चित रूप से विजई होकर लौटेंगे अपना नगर निगम में बोर्ड तैयार करेंगे और समाज हित में काम करते हुए आगे बढ़ते रहेंगे। मेरा सबसे निवेदन रहेगा की मतगणना के समय हम सभी लोग एकजुट होकर विवेक से कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी कुलदीप कुमार के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं एवं मतगणना के दौरान पोलिंग एजेंट के द्वारा चुनाव के दौरान मुख्य बिंदु पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारे 210 पोलिंग एजेंट 14 ए आरो नियुक्त कर रहे हैं जिनके द्वारा कल चुनाव की मतगणना में प्रत्याशी सौरभ थपलियाल को लेकर मतगणना में प्रतिभा करेंगे भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता धैर्य के साथ योजनाबद्ध तरीके से प्रत्येक टेबल पर बॉर्डर पर जिस प्रकार सिपाही तैनात होता है उसी प्रकार हमारा कार्यकर्ता प्रत्येक टेबल पर तैनात रहेगा हम जानते हैं कि महानगर की सम्मानित जनता ने हमारे सभी प्रत्याशी सहित मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल को चुनाव प्रचार में पूर्ण आशीर्वाद के साथ अपना मत भी दिया है हमें एक-एक मत को ध्यान में रखकर काउंट करना है। कांग्रेस पार्टी व अन्य पार्टी बौखला कर हमारे कार्य में विघ्न डालने का काम करेंगे हमें अपने पूरे विवेक से अपने प्रत्याशी के लिए धैर्य रखकर काम करना है क्योंकि हम लोगों ने देखा है कांग्रेस पार्टी ने आम जनमानस मैं भ्रम फैलाने का काम किया है भारतीय जनता पार्टी अपने कार्य के दम पर हमेशा आगे रही है और आने वाले समय में भी आगे रहेगी।

बैठक में चुनाव संयोजक जोगिंदर पुंडीर सहसंयोजक श्याम अग्रवाल मानिक निधि शर्मा नीरज पांडे विजेंद्र थपलियाल आलोक शर्मा शैलेंद्र तिवारी राकेश डोभाल संदीप मुखर्जी मोहित शर्मा संकेत नौटियाल बलदेव नेगी प्रदीप कुमार अक्षत जैन विपिन खंडूरी अवधेश तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read