HomeUTTARAKHANDसमेश्वर और फूलोई मेले में पहुंचे विजयपाल सजवाण, देव आशीर्वाद लेकर क्षेत्र...

समेश्वर और फूलोई मेले में पहुंचे विजयपाल सजवाण, देव आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना

उत्तरकाशी।  गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने शुक्रवार को टकनौर क्षेत्र के पाही गांव में भगवान समेश्वर महाराज को समर्पित पारम्परिक 2 गते सावन मेले तथा बाड़ाहाट क्षेत्र के नेताला गांव में श्री बासुकी नाग देवता के पावन थान पर आयोजित पारम्परिक फूलोई मेले में प्रतिभाग कर देव दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं, ग्रामवासियों और आगंतुकों से भेंट कर सभी को मेले की शुभकामनाएं दीं।

पाही गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सजवाण ने कहा कि उत्तरकाशी के पारम्परिक मेले, लोक परम्पराएं और धार्मिक आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आस्था तथा सामाजिक एकता के जीवंत प्रतीक हैं। इन आयोजनों के माध्यम से लोक संस्कृति और परम्पराएं पीढ़ी-दर-पीढ़ी संरक्षित रहती हैं। उन्होंने मां भगवती चंदोमती और भगवान समेश्वर महाराज से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

इसके बाद नेताला गांव में आयोजित पारम्परिक फूलोई मेले में उन्होंने उच्च हिमालयी बुग्यालों से लाए गए देव पुष्पों का प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि फूलोई मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, लोक संस्कृति और सामाजिक समरसता का उत्सव है। उन्होंने कहा कि ऐसी परम्पराओं को सुरक्षित रखना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

पूर्व विधायक ने कहा कि नेताला गांव चारधाम यात्रा मार्ग का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जहां प्रतिवर्ष देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रात्रि विश्राम करते हैं। ऐसे में यहां जनसुविधाओं का विस्तार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करना समय की आवश्यकता है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि रहते हुए उन्हें नेताला क्षेत्र में उप चिकित्सालय, विद्यालय भवन, पेयजल योजनाएं और सिंचाई लिफ्ट जैसी कई विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का अवसर मिला, लेकिन गांव तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो सका, जिसका उन्हें आज भी अफसोस है। उन्होंने कहा कि यह अधूरा सपना उन्हें क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य करने की प्रेरणा देता है।

सजवाण ने कहा कि पद चाहे कोई भी हो, उनका समर्पण सदैव जनता के साथ रहेगा और क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा जनहित के मुद्दों के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने भगवान बासुकी नाग देवता से समस्त क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर बीकेटीसी के पूर्व सदस्य एवं गंगोत्री धाम के रावल कृपाराम सेमवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता खुशहाल नेगी, जिला पंचायत प्रतिनिधि अनिल रावत, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश नेगी, सोहनपाल राणा, प्रद्युम्न चौहान, जानकी पंवार, ग्राम प्रधान राकेश सेमवाल, ग्राम प्रधान वीरेंद्र रावत सहित दोनों गांवों के अनेक श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read