HomeUTTAR PRADESHWolf: लंगड़ा भेड़िया खेतों में चहल कदमी करते हुए आया नजर, ड्रोन...

Wolf: लंगड़ा भेड़िया खेतों में चहल कदमी करते हुए आया नजर, ड्रोन कैमरे में हुआ कैद

Wolf: लंगड़ा भेड़िया खेतों में चहल कदमी करते हुए आया नजर, ड्रोन कैमरे में हुआ कैद

Wolf: बहराइच में लंगड़ा भेड़िया ड्रोन कैमरे में कैद हुआ है। वह खेतों में चहल कदमी करते हुए नजर आया। वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन भेड़िया भाग गया।

इसके बाद टीम ने आसपास के एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका पता नहीं चला। इससे पहले, 17 सितंबर को भेड़िया ड्रोन कैमरे में कैद हुआ था।

इसके लिए हम बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाएंगे:DFO

DFO अजीत सिंह ने कहा कि जल्द ही भेड़िए को पकड़ लेंगे। इसके लिए हम बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाएंगे।

DFO अजीत ने बताया- महसी तहसील के सिकंदरपुर गांव के पास भेड़िया ड्रोन कैमरे में कैद हुआ है।

पहले जो 6 भेड़िए झुंड में दिखे थे। उसी झुंड का ये भेड़िया है। 5 को पकड़ा जा चुका है। जल्द ही छठे भेड़िए को पकड़ लिया जाएगा।

500 वनकर्मियों की टीम भेड़िए की तलाश में लगी 16 दिन पहले 5वां भेड़िया पकड़ा गया था,

ड्रोन और CCTV से निगरानी की जा रही है

तब से लंगड़े भेड़िए की तलाश में 500 वनकर्मियों की टीम लगी है। ड्रोन और CCTV से निगरानी की जा रही है। वन विभाग की टीम ने 25 किमी इलाके में सर्चिग कर रही है। लेकिन पकड़ से दूर है।

वनकर्मियों का कहना है- भेड़िया बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा है। इस वजह से उसको पकड़ने में दिक्कत आ रही है।

बहराइच के 50 गांवों के 80 हजार लोग खौफ में बहराइच के महसी तहसील के करीब 50 गांव की 80 हजार से ज्यादा की आबादी खौफ में जी रही है।

भेड़ियों के आतंक का आलम

भेड़ियों के आतंक का आलम ये है कि वन विभाग के साथ ही गांव वालों ने भी खुद की सुरक्षा का जिम्मा अपने हाथ में ले लिया है। रातभर जागकर गांव की रखवाली कर रहे हैं।

50 गांवों में एक-एक टीम बना दी गई है। टीम के सदस्यों की शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगाई जा रही है।

ये लोग लाठी-डंडे और बंदूक लेकर दिन-रात पूरे गांव का चक्कर लगा रहे हैं। भेड़ियों का सॉफ्ट टारगेट बच्चे ही हैं।

 

भेड़िए के हमले में अब तक 9 की मौत, 50 घायल महसी इलाके में आदमखोर भेड़िए के हमले में अभी तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। 50 से ज्यादा लोग घायल हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read