HomeUTTARAKHANDयुवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों और सकारात्मक गतिविधियों की ओर...

युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान संचालित किए

उत्तरकाशी।
युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मोरी क्षेत्र के वाल्टी तप्पड़ में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान थानाध्यक्ष दीपक रावत ने खिलाड़ियों और स्थानीय युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं तथा खेलकूद और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। युवाओं से समाज में भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की गई।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा उपस्थित युवाओं और आयोजन समिति के सदस्यों को नशा मुक्ति, साइबर अपराधों से बचाव तथा विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन संबंधी जानकारी से युक्त जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को नशे, साइबर अपराधों और अन्य सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस की इस पहल को स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने सराहनीय बताते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read