HomeUTTAR PRADESHUP Police Constable Result:उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा रिजल्ट कब आएगा?...

UP Police Constable Result:उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा रिजल्ट कब आएगा? जानिए सफल कैंडिडेट्स क्या करेंगे?

UP Police Constable Result:उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा रिजल्ट कब आएगा? जानिए सफल कैंडिडेट्स क्या करेंगे?

UP Police Constable Result: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23 से 31 अगस्त 2024 के बीच हुई थी.

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसकी आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड की थी.

यूपी पुलिस आंसर की हर दिन के हिसाब से अलग-अलग जारी की गई थी. यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा

2024 में शामिल हुए सभी अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करवाने का मौका दिया गया था.

यूपी पुलिस आंसर की 2024 पर 19 सितंबर 2024 तक आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती थी.

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अगले कुछ दिनों में फाइनल आंसर की जारी कर देगा.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा परिणाम 2024 इसी महीने के आखिरी हफ्ते तक या अक्टूबर के शुरुआती दिनों में रिलीज कर

दिया जाएगा. यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा परिणाम 2024 के लेटेस्ट अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चेक करते रहें.

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा परिणाम कब जारी होगा?

यूपी पुलिस प्रोविजनल आंसर-की पर मिली आपत्तियों को चेक और क्रॉस वेरिफाई करने के बाद

फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,

यूपी पुलिस कटऑफ लिस्ट 2024 इसी महीने के आखिरी हफ्ते तक जारी कर दी जाएगी.

यूपी पुलिस लिखित परीक्षा कटऑफ से अभ्यर्थी अपने सरकारी रिजल्ट का अंदाजा लगा सकते हैं.

लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती बोर्ड आगे की चयन प्रक्रिया यानी पीईटी और पीएसटी के लिए बुलाएगा.

 यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कैसे चेक करें?

इस साल 32 लाख से ज्यादा युवाओं ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी. लाखों स्टूडेंट्स की लिस्ट में अपना

रिजल्ट ढूढने में कुछ परेशानी हो सकती है. अगर आपको यूपी पुलिस रिजल्ट जारी होने के बाद

अपना रोल नंबर ढूंढ़ने में कोई दिक्कत हो तो पीडीएफ ओपन करने के बाद ctrl+f दबाएं और

सर्च बार में अपना रोल नंबर एंटर कर दें. इतना करते ही डायरेक्ट आपके नाम का पीडीएफ खुल जाएगा.

1- यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा.

2- वेबसाइट के होम पेज पर यूपी पुलिस रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा.

3- इतना करते ही रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा.

4- अब अभ्यर्थी अपना रोल नंबर/ रजिस्ट्रेशन नंबर चेक कर पाएंगे.

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read