HomeUTTARAKHANDनवादा बद्रीपुर में पेंशन सत्यापन शिविर आयोजित, 164 लाभार्थियों का हुआ भौतिक...

नवादा बद्रीपुर में पेंशन सत्यापन शिविर आयोजित, 164 लाभार्थियों का हुआ भौतिक सत्यापन

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन योजनाओं के वार्षिक भौतिक सत्यापन हेतु नगर निगम देहरादून के वार्ड संख्या 96, नवादा बद्रीपुर में पेंशन सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पेंशन लाभार्थियों ने पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराया।

शिविर के दौरान कुल 120 वृद्धावस्था पेंशन, 12 दिव्यांग पेंशन तथा 32 विधवा पेंशन लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन किया गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा लाभार्थियों के अभिलेखों की जांच कर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराई गईं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिड़ियाल ने बताया कि जनपद देहरादून में समाज कल्याण एवं महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे सभी लाभार्थियों का वार्षिक भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पेंशन सत्यापन की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गई है तथा समय सीमा के भीतर सत्यापन न कराने वाले लाभार्थियों की पेंशन प्रभावित हो सकती है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेंशन सत्यापन का कार्य संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों द्वारा तथा शहरी क्षेत्रों में क्षेत्रीय राजस्व विभाग के कार्मिकों के माध्यम से संपादित किया जाएगा।

शिविर में जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिड़ियाल, क्षेत्रीय पार्षद वीरेंद्र वालिया, राजस्व विभाग एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लाभार्थियों से समय रहते सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read