HomeUTTARAKHANDलगातार कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप, पुरोला पुलिस ने फिर पकड़ा...

लगातार कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप, पुरोला पुलिस ने फिर पकड़ा चरस तस्कर

उत्तरकाशी।
चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में यात्रा मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में थाना पुरोला की चौकी नौगांव पुलिस टीम ने शनिवार 09 मई 2026 की रात्रि में नौगांव स्थित मुंगरा पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 428 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त की पहचान हिरोद सिंह पुत्र रोजन सिंह निवासी ग्राम सुचाण गांव, मोरी, जनपद उत्तरकाशी, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ थाना पुरोला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यात्रा मार्गों पर लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह रावत, चौकी प्रभारी नौगांव, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह तथा हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read