HomeUTTARAKHANDसंयुक्त नागरिक संगठन देहरादून के पदाधिकारियों नें समाज कल्याण मंन्त्री खजानदास से...

संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून के पदाधिकारियों नें समाज कल्याण मंन्त्री खजानदास से भेट

देहरादून में आज संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून के पदाधिकारियों नें समाज कल्याण मंन्त्री खजानदास से भेट कर श्री दास को उत्तराखंड माता-पिता और वरिष्ठ नागरिको के भरण-पोषण तथा कल्याण नियमावली 2011 के क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तर समेत जनपद स्तर पर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओ के निवारण हेतु समितियों का गठन करने एंव अपनी विभिन्न समस्याओ के संबध में अवगत कराया तथा विभिन्न सुझाव दिये जिस पर श्री दास नें तत्काल सचिव एंव संबधित अधिकारियों को तत्संबंधी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये।

श्री दास ने कहा कि हमारी सरकार एंव धुरंधर मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी सदैव बुजुर्गो का सम्मान करते है तथा समय-समय पर तमाम बुजुर्गो एंव अन्य पीड़ित लोगो की समस्याओ से संबधित बिषयो पर शासन के साथ-साथ कमिश्नरियों सहित जिलाधिकारियों से फीड बैक लेते रहते है ङर तमाम वरिष्ठ नागरिको एंव जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगकर उनसे संबंधित विभिन्न समस्याओ का निवारण करते है।

श्री दास ने यह भी कहा कि वे शीघ्र ही बुजुर्गों के हितो के लिये समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी किये गये अधिनियम के अनुरूप शासन के अधिकारियों के साथ-साथ जिलास्तर पर जिलाधिकारी एंव पुलिस अधिकारियों के साथ अब तक समितियों के गठन हेतु की गई कार्रवाईयों की समीक्षा करेगे जिसमें वरिष्ठ नागरिक संगठनो के पदाधिकारियों को सम्मिलित कर सुझाव मांगते हुये तमाम बिन्दुओ जैसे बुजुर्गो के स्वास्थ्य, सुरक्षा, संचार, पेशन आदि बिषयो पर वरिष्ठ नागरिक को आ रही समस्याओ के समाधान सहित सार्वजनिक स्थलो एंव सरकारी कार्यालयों जैसे पुलिस थानों, अस्पतालो, परिवहन स्टेशनो पर सम्मानपूर्वक प्रथमिकता दिये जाने सहित अनेक विषयों पर ठोस निर्णय लिये जायेगे जिससे वरिष्ठ नागरिको से संबधित किसी समस्या की पुनरावृति न हो।

प्रतिनिधिमण्डल में वरिष्ठ नागरिक समिति के श्री गिरीश चन्द्र, नरेश चन्द्र, कुला श्री, मुकेश नारायण, महसचिव श्री सुशील त्यागी, सचिव श्री देवेंद्र पाल मोन्टी, अश्वनी कुमार बख्शी, खुशवीर सिंह, प्रकाश नागिया, डा० दिनेश सक्सेना, केशव चन्द्र उनियाल, डा० राकेश डंगवाल, रजनीश मित्तल, एल आर कोठियाल, जसवीर सिंह, ठाकुर शेर सिंह, एस० के० गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read