Sunday, April 19, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDस्व-गणना के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विभागीय स्तर पर सक्रिय पहल

स्व-गणना के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विभागीय स्तर पर सक्रिय पहल

fok-media-samman-samaroh

उत्तराखंड में जनगणना 2027 प्रशिक्षण कार्यक्रमों में तेजी, विभिन्न क्षेत्रों में एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण संपन्न

* राज्यभर में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन, कार्यों की प्रगति की समीक्षा
* स्व-गणना के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विभागीय स्तर पर सक्रिय पहल
* विभिन्न संस्थानों में अधिकारियों द्वारा संपर्क कर जनभागीदारी को प्रोत्साहन

उत्तराखंड में जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं जन-जागरूकता गतिविधियों में तेजी लाते हुए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी कड़ी में नगर पंचायत झबरेड़ा के अंतर्गत चार्ज झबरेड़ा में प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय दिवस अटल उत्कर्ष कन्या इंटर कॉलेज, झबरेड़ा में आयोजित किया गया, जिसमें प्रशिक्षण का संचालन एफटी श्री सौरव कुमार एवं श्री सुनील कुमार पाल द्वारा किया गया।

इसी क्रम में बिरोंखाल एवं चौबट्टाखाल में भी एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण/बैठकों का आयोजन किया गया, जहाँ कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

नगर पालिका परिषद मंगलौर में जनगणना 2027 प्रशिक्षण का दूसरा दिन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ, जबकि बीएचईएल में प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

जनगणना कार्य को प्रभावी बनाने हेतु स्व-गणना (सेल्फ एनुमेरशन) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के साथ संवाद भी स्थापित किया गया। इस क्रम में उप निदेशक श्री आर. के. बनवारी द्वारा आकाशवाणी एवं दूरदर्शन की संयुक्त निदेशक श्रीमती साक्षी सिंह सहित अन्य अधिकारियों से भेंट कर स्व-गणना को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।

इसके अतिरिक्त, प्रसार भारती–दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख श्री अनिल कुमार भट्ट, उप-निदेशक श्री कुलभूषण कुमार, क्लस्टर प्रमुख श्री सुरेश कुमार मीना तथा पीआईबी के सहायक निदेशक श्री संजीव सुन्दरियाल से भी मुलाकात कर स्टाफ एवं आमजन को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया गया।

इन सभी गतिविधियों के माध्यम से जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु प्रशासनिक समन्वय, प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं जनभागीदारी को सुदृढ़ किया जा रहा है। राज्य सरकार नागरिकों से अपील करती है कि वे स्व-गणना सुविधा का अधिकाधिक उपयोग करें और इस राष्ट्रीय महत्त्व के कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular