HomeUTTARAKHANDमुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को जनपद भ्रमण के दौरान पंतनगर...

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को जनपद भ्रमण के दौरान पंतनगर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया व एयरपोर्ट विस्तारीकरण प्रस्तावित कार्यो की समीक्षा की।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को जनपद भ्रमण के दौरान पंतनगर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया व एयरपोर्ट विस्तारीकरण प्रस्तावित कार्यो की समीक्षा की।समीक्षा के दौरान डीजीएम सिविल अनूप गुप्ता ने बताया कि पंतनगर हवाई अड्डा अन्तराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बनाया जा रहा है। जिसे 380 करोड़ की लागत से पंतनगर हवाई अड्डा विस्तारीकरण कार्य किये जा रहे है। उन्होने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण हेतु 524.70 एकड़ भूमि एयरपोर्ट प्राधिकरण के नाम आवंटित हो गयी है साथ ही टीडीसी, पंतनगर विश्वविद्यालय, सैनिक फर्म आदि की जो भी भूमि एयरपोर्ट को आंवटित की गयी है उसमे भवनों का ध्वस्तीकरण व पेड़ों का कटान कार्य कर दिया गया है।

श्री गुप्ता ने बताया कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण कार्यो में चाहर दीवारी निर्माण कार्य प्रगति पर है, आमागी माह जून तक पूर्ण कर लिया जायेगा। अन्तराष्ट्रीय मानकों के अनुसार 03 हजार मीटर का रनवें बनाया जायेगा तथा नया टर्मिनल के साथ ही हैंगर, आइएलएस सुविधा, कार्गो बनाया जायेगा व नाईट लैडिंग सुविधा भी होगी। उन्होने बताया कि वर्तमान एयरपोर्ट में भी यात्रियों की सुविधा देने हेतु एटीम, कार पार्किंग, टैक्सी रिटेल काउंटर, वाईफाई सुविधा कार्य किये जायेगें साथ ही यात्रियों के लिए हैल्पडैक्स व प्राथमिक चिकित्सा व एम्बुलेंस सुविधा भी रखी गयी है। एयरपोर्ट विस्तारीकरण कार्यो का ईन्वायरमेंट क्लीयरेन्स हेतु अप्लाई किया गया है।

पीडी एनएचएआई ने बताया कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आ रहे राष्ट्रीय राजमार्ग को शिफ्ट करने कार्य का सर्वे कर टेण्डर कर लिये गये है शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ किया जायेगा।जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट से लगी भूमि पर गेस्टहाउस भी प्रस्तावित किया गया है साथ ही उन्होने बताया एयरपोर्ट से लगी भूमि आर्मी को भी आवंटित की गयी है।मुख्य सचिव ने पंतनगर एयरपोर्ट से संचालित हवाई सेवाओं की विस्तृत जानकारियां ली। उन्होने सभी अधिकारियों को एयरपोर्ट विस्तारीकरण कार्यो को आपसी समन्वय से कराने के निर्देश दिये।

मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने पीपीटी के माध्यम से जनपद के विकास कार्यो की जानकारी दी। उन्होने बताया कि जनमन योजना में जनपद द्वितीय स्थान पर आने पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। इसी तरह जनपद में 372 ग्राम पंचायतो में से 229 ग्राम पंचायते टीबी मुक्त होने पर टीबी मुक्त अभियान में द्वितीय स्थान पर रहने पर महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होने बीस सूत्रीय कार्यक्रम, सम्पूर्णता अभियान, रूद्रपुर वाईपास, अमृत योजना, गौशाला निर्माण, मेडिकल कॉलेज निर्माण, सर्किट हाउस निर्माण, ट्रांजिट कैम्प व सिडकुल में वर्किगं ओमन हास्टल निर्माण, सितारगंज में पार्किगं एवं पार्क निर्माण आदि की विस्तृत जानकारियां दी।

इसके उपरांत मुख्य सचिव ने वर्ल्ड ऑन व्हील्स डिजिटल लर्निगं लैब एजुकेशन कार्यक्रम के अन्तर्गत 03 माह कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों के साथ संवाद किया व प्रमाण पत्र दिये।इस दौरान मंडलायुक्त दीपक रावत, कुलपति जीबी पंतनगर विश्वविद्यालय डॉ0 मनमोहन सिंह चौहान, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, डीएफओ यूसी तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्रा, निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट पवन कुमार, डीजीएम पूरन सिंह, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम नरेन्द्र नवानी, पीडी एनएचएआई अंचल जिंदल आदि मौजूद थे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read