HomeUTTARAKHANDदून में कूड़ा निस्तारण को लेकर DM सख्त, उप नगर आयुक्त नगर...

दून में कूड़ा निस्तारण को लेकर DM सख्त, उप नगर आयुक्त नगर निगम ने मारा यहाँ छापा, काट दिया चालान

देहरादून: जिलाधिकारी, देहरादून के निर्देशानुसार आज उप नगर आयुक्त नगर निगम गोपाल राम बिनवाल द्वारा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण व्यवस्था के निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण हेतु अनुबंधित कम्पनी मै० सनलाईट वेस्ट मैनेजमेंट प्रा०लि० द्वारा पाम सिटी के निकट स्थित जी०पी०पी० से कूड़ा नहीं उठाया गया है तथा उनके वाहनों द्वारा कारगी स्थित ट्रांसफर स्टेशन के निकट मुख्य मार्ग पर कूड़े की गाड़ी खाली करने पर क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक द्वारा क्रमशः रू0 50,000/- एवं रू0 10,000/- का चालान काटा गया। इसके अतिरिक्त मै० सनलाईट वेस्ट मैनेजमेंट प्रा०लि० तथा मै० इकॉन वेस्ट मैनेजमेंट साल्यूशन प्रा०लि० की डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण करने वाले वाहनों के कार्य से अनुपस्थित रहने तथा कार्मिकों के बिना वर्दी, आई०कार्ड के कार्य करने की दशा में क्रमशः रू0 3850/- एवं रू० 2500/- का अर्थदण्ड लगाया गया। मै० इकॉन वाटरग्रेस मैनेजमेंट सर्विस प्रा०लि० द्वारा आज डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण हेतु शत-प्रतिशत कवरेज पूर्ण न करने की दशा में उनके मासिक बिल से रू0 31176/-की कटौती की जायेगी।

नगर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए नगर निगम की आठ टीमों द्वारा लगातार गारबेज वर्नरेबल प्वाइंट की मॉनिटरिंग की जा रही है, जिन कम्पनियों के द्वारा सफाई व्यवस्था में लापरवाही की जारी रही है उनके विरूद्ध लगातार चालानी कार्यवाही करते हुए कार्यप्रणाली को सुधारने के लिए प्रयास किया जा रहा है। साफ-सफाई की मॉनिटरिंग के लिए नगर निगम द्वारा दो पी०एम०सी० अनुबंधित की गयी है दोनों पी०एम०सी० के द्वारा भी दिये गये कार्यों की सही तरीके से निकरानी नहीं की जा रही है जिस हेतु उक्त दोनों पी०एम०सी० को नोटिस निर्गत करते हुए कार्य प्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिये गये है। यदि पी०एम०सी० के द्वारा दिये गये कार्यों का अनुपालन नहीं कराया जाता तो सम्बन्धित पी०एम०सी० के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अनुबंध समाप्त कर दिया जायेगा।

साफ-सफाई व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखते हुए यदि किसी भी स्तर से लापरवाही पायी जाती है तो सम्बन्धितों के विरूद्ध आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read