Wednesday, May 20, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपंजाब सरकार के 4 साल पूरे, सीएम भगवंत मान ने पेश किया...

पंजाब सरकार के 4 साल पूरे, सीएम भगवंत मान ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

fok-media-samman-samaroh


Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब किसी सरकार ने चार साल में 65,264 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। सीएम मान के मुताबिक, ये नौकरियां बिना किसी सिफारिश और बिना पैसे के दी गई हैं, जिससे पारदर्शिता बनी है।


सीएम मान ने राघव चड्ढा को लेकर दी प्रतिक्रिया


सीएम भगवंत मान ने राघव चड्ढा के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पार्टी में पार्लियामेंट्री बोर्ड का लीडर समय-समय पर बदलता रहता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले गांधी को यह जिम्मेदारी दी गई थी, फिर उन्हें बनाया गया। उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई पार्टी के व्हिप के खिलाफ जाएगा तो उस पर कार्रवाई होगी।


160 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज- मान


मान ने ये भी कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी के 160 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किए गए हैं, जिस पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जाली वोट बनाए जा रहे हैं और इस मुद्दे को राज्यसभा में उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इन मुद्दों पर कोई नेता नहीं बोलता है तो सवाल उठना स्वाभाविक है।


मुख्यमंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां


इससे पहले मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास को लेकर भी अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल’ अभियान के तहत मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने पिछले चार साल में ग्रामीण विकास पर 3,847 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह पिछली कांग्रेस सरकार के 1,883 करोड़ रुपये के मुकाबले काफी ज्यादा है। उन्होंने बताया कि गांवों में पंचायत भवन, पुस्तकालय, आंगनवाड़ी केंद्र, खेल के मैदान और गलियों के निर्माण जैसे कामों पर 1,030 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं पीने के पानी, साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन जैसे जरूरी कामों पर 1,336 करोड़ रुपये खर्च किए गए।


सीएम मान ने कहा कि राज्य में 3,000 नए खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं, जिन पर 1,166 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उनका कहना है कि सरकार का फोकस गांवों के समग्र विकास पर है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। सरकार ने अपने कामों को जनता तक पहुंचाने के लिए इस रिपोर्ट कार्ड को अहम बताया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular