HomeUTTAR PRADESHग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो प्रोजेक्ट में बड़ा बदलाव, अब बनेंगे सिर्फ 5...

ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो प्रोजेक्ट में बड़ा बदलाव, अब बनेंगे सिर्फ 5 स्टेशन


Greater Noida West Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों के लिए मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस परियोजना में बड़ा बदलाव करते हुए अब मेट्रो स्टेशनों की संख्या 11 से घटाकर सिर्फ 5 कर दी गई है। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद Noida Metro Rail Corporation ने इस प्रोजेक्ट की नई डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


रैपिड रेल का असर


पहले यह मेट्रो रूट सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट होते हुए नॉलेज पार्क-5 तक जाना था और इसमें 11 स्टेशन प्रस्तावित थे। लेकिन गाजियाबाद से मेरठ तक चल रही Namo Bharat (रैपिड रेल) को नोएडा एयरपोर्ट तक बढ़ाने के प्रस्ताव के बाद इस योजना में बदलाव किया गया। दोनों प्रोजेक्ट एक ही रूट पर समानांतर चलने से बचाने के लिए सरकार ने नई योजना बनाने का फैसला लिया।


ये 5 स्टेशन हैं शामिल


नई DPR के मुताबिक अब यह मेट्रो लाइन करीब 7.5 किलोमीटर लंबी होगी और इसमें 5 स्टेशन बनाए जाएंगे। प्रस्तावित स्टेशनों में सेक्टर 61, सेक्टर 70, सेक्टर 122, सेक्टर 123 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 4 (किसान चौक के पास) शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 1050 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आबादी 5.5 लाख से ज्यादा है और यहां के लोग लंबे समय से मेट्रो सुविधा की मांग कर रहे हैं। ऐसे में यह बदलाव प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाने और लागत कम करने के उद्देश्य से किया गया है।


अन्य मेट्रो प्रोजेक्ट्स पर काम जारी


इसके अलावा, नोएडा में अन्य मेट्रो प्रोजेक्ट्स पर भी काम जारी है। बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर 142 तक एक्वा लाइन के विस्तार का प्रस्ताव है, जिसकी लंबाई 11.56 किलोमीटर होगी और इसमें 8 स्टेशन बनाए जाएंगे। इस पर करीब 2254 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक 2.5 किलोमीटर का छोटा मेट्रो रूट भी प्रस्तावित है, जिस पर 416 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बोड़ाकी में रेलवे स्टेशन और कार्गो हब विकसित करने की योजना है। नई DPR के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि मेट्रो प्रोजेक्ट को जल्द मंजूरी मिलेगी और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को जल्द राहत मिलेगी। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read