HomeUTTAR PRADESHMeat: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी निर्देश इस दिन बंद रहेंगी मीट-मांस...

Meat: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी निर्देश इस दिन बंद रहेंगी मीट-मांस की सभी दुकानें, स्लाटर हाउसों की भी बंदी का आदेश

Meat: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी निर्देश इस दिन बंद रहेंगी मीट-मांस की सभी दुकानें, स्लाटर हाउसों की भी बंदी का आदेश

Meat: यूपी की योगी सरकार ने अगले मंगलवार यानी 17 सितंबर को मीट-मांस की दुकानों के साथ ही सभी स्लाटर हाउसों को बंद रखने का निर्देश दिया है।

नगर विकास विभाग की तरफ से इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है

कि 17 सितंबर को पड़ने वाली अनंत चतुर्दर्शी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

अनंत चतुर्दशी न सिर्फ हिन्दू बल्कि जैन धर्मावलंबियों का खास त्योहार है। कहा जा रहा है

कि जैन समाज के निवेदन पर ही सरकार ने अनंत चतुर्दशी पर मीट-मांस की दुकानों और स्लाटर हाउसों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

अनंत चतुर्दशी के दिन जैन धर्मावलंबी व्रत रखते हैं

जैन धर्म में अनंत चतुर्दशी का दिन भगवान वासुपूज्य को समर्पित है, जिन्होंने इसी दिन मोक्ष (निर्वाण) प्राप्त किया था।

अनंत चतुर्दशी के दिन जैन धर्मावलंबी व्रत रखते हैं। इस दिन या तो निर्जल व्रत रखा जाता है या फिर एक समय ही पानी पिया जाता है।

इस दिन जैन धर्मावलंबी सफेद लाडू बनाते हैं और उन्हीं का भोग तीर्थंकरों को चढ़ाते हैं।

कई स्थानों पर जुलूस भी निकलता है। जैन धर्म में अनंत चतुष्टय का मतलब है,

अनंत दर्शन, अनंत ज्ञान, अनंत सुख, और अनंत वीर्य. जैन धर्म के मुताबिक, जब जीव से कर्म का

अवशेष खत्म हो जाता है, तब वह मोक्ष को प्राप्त करता है और अनंत चतुष्टय की प्राप्ति करता है।

इसके अलावा हिन्दू धर्म में तो अनंत चतुर्दशी का खास महत्व पहले से ही है। सनातन धर्म में हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को

अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है। इस दिन विष्णुजी के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है।

इसके साथ ही इस दिन बड़े धूमधाम से गणपति बप्पा की विदाई की जाती है।

अनंत चतुर्दशी के दिन विष्णु जी की पूजा-उपासना के बाद महिलाएं बाएं और पुरुष दाएं हाथ में चौदह गांठो वाला अनंत धागा बांधते हैं।

अनंत चतुर्दशी के दिन विष्णुजी की विधिवत पूजा-आराधना बेहद शुभफलदायी मानी जाती है।

इस वर्ष अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर को है। उस दिन विश्वकर्मा पूजा और पूर्णिमा श्राद्ध भी मनाई जाएगी।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read