Wednesday, May 20, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘हमारा देश चार पांच युद्ध लड़ चुका है, लेकिन तब भी लॉकडाउन...

‘हमारा देश चार पांच युद्ध लड़ चुका है, लेकिन तब भी लॉकडाउन नहीं’ लॉकडाउन की अफवाह फैलाने वालों भड़के अनिल विज

fok-media-samman-samaroh


Haryana News: मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के चलते भारत में लॉकडाउन की अफवाह फैल रही है। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि जो देश विरोधी लोग हैं और विदेशी ताकतों के हाथों में खेलने वाले ब्लॉगर वह हर वक्त कोई न कोई भ्रांति फैली के रखना चाहते है। हमारा देश चार पांच युद्ध लड़ चुका है। लेकिन तब भी लॉकडाउन नहीं लगा। यह युद्ध 4 से 5000 किलोमीटर दूर हो रहा है। केवल लोगों को भ्रमित करने और डराने के लिए यह लोग ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं। इनको जनता जवाब देगी।


मिडिल ईस्ट में हो रहे युद्ध के चलते एलपीजी गैस की कीमत की चर्चाएं आम हो गई इसी बीच अंबाला की साइंस इंडस्ट्री पर इसका असर दिखाई दिया जिसको लेकर अनिल विज प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गैस की किसी प्रकार की कोई गलत नहीं है। गैस उचित मात्रा में मिल रही है। साइंस इंडस्ट्री के लोगों को कुछ दिक्कत आई थी जिसके लिए उच्च अधिकारियों से बातचीत की गई और समाधान करने की निर्देश दिए गए हैं।


हरदीप पुरी ने लोगों से की अपील


केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय हरदीप पुरी ने कहा कि लॉकडाउन की खबरें पूरी तरह भ्रामक है लोगों को इन पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मुश्किल वक्त में शांत रहे। जिम्मेदारी दिखाएं और एकजुट रहें। हरदीप पुरी ने कहा कि सरकार ने एक्साइज ड्यूटी कम की है ताकी जनता पर दाम का बोझ न बढ़े।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular