HomeUTTAR PRADESHचैती छठ समापन के बाद गंगा में बड़ा हादसा, युवक को बचाने...

चैती छठ समापन के बाद गंगा में बड़ा हादसा, युवक को बचाने कूदे 4 लोग, 2 की मौत, 1 लापता


Bihar News: बिहार के पटना सिटी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चैती छठ पर्व के समापन के बाद गंगा नदी में दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, दमराही घाट पर स्नान के दौरान एक युवक डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए चार लोग नदी में कूद पड़े। लेकिन हालात इतने बिगड़ गए कि कुल पांच युवक डूबने लगे।


स्थानीय लोगों की मदद और प्रशासन की तत्परता से दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन युवक गहरे पानी में समा गए। बाद में SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दो शव बरामद कर लिए हैं, जिनकी पहचान रोहित और गणेश के रूप में हुई है। वहीं शिबू नामक युवक की तलाश अब भी जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना बैरिकेडिंग के बाहर पानी में मस्ती के दौरान हुई, जहां लापरवाही भारी पड़ गई।


परिवार में मचा कोहराम


जानकारी के अनुसार, सभी युवक कंकड़बाग के जोगीपुर इलाके के रहने वाले हैं, जो छठ पर्व में शामिल होने घाट पहुंचे थे। मौके पर मालसलामी थाना पुलिस और SDRF की टीम मौजूद है। दोनों शवों को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवारों में कोहराम मच गया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read