HomeUTTAR PRADESHयूपी में 17 और IPS का ट्रांसफर, कुछ ही घंटे में यूपी...

यूपी में 17 और IPS का ट्रांसफर, कुछ ही घंटे में यूपी की ब्यारोक्रेसी के 34 पुलिस अधिकारी इधर से उधर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में IPS ट्रांसफर का सिलसिला जारी है. मंगलवार को 17 आईपीएस का ट्रांसफर किया गया था. इसी कड़ी में बुधवार को भी एक लिस्ट जारी हुई है, जिसमें 17 और आईपीएस का स्थानांतरण किया गया है. यानी कुछ ही घंटे में यूपी की ब्यारोक्रेसी के 34 पुलिस अधिकारी इधर से उधर हो गए.

इनमें पूर्व में लखनऊ में एडीसीपी पश्चिमी पद पर कार्यरत रहे सैयद अली अब्बास को आगरा में डीसीपी बनाया गया है. वहीं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नर गौतम बुद्ध नगर में तैनात अनिल कुमार यादव को लखनऊ में डीसीपी बनाया गया है.

चौथी वाहिनी पीएसी प्रयागराज में सेनानायक प्रताप योगेंद्र यादव को पीटीसी मुरादाबाद में पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर रेलवे पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहे अवधेश सिंह को लखनऊ में भ्रष्टाचार निवारण संगठन का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर में तैनात आरती सिंह को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में चार्ज दिया गया है. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में तैनात अंकित शर्मा को पुलिस उपयुक्त पुलिस कमिश्नर कानपुर नगर में तैनात किया गया.

वहीं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नर वाराणसी में तैनात चंद्रकांत मीणा को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नर वाराणसी बनाया गया. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर में तैनात साद मियां खान को पुलिस उपयुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर में तैनाती दी गई है.

अतिरिक्त पुलिस उपयुक्त पुलिस कमिश्नर आगरा सूरज कुमार राय को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नर आगरा में तैनाती, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट आगरा सैयद अली अब्बास को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट आगरा मैं तैनात किया गया है.

मनीष कुमार शांडिल्यल जो अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिशनरेट वाराणसी में तैनात थे, उन्हें सेनानायक चौथी वाहिनी पीएसी प्रयागराज बनाया गया है. इसी तरह राहुल भाटी जो बरेली में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पद पर तैनात थे, वहां से यूपीएसएसएफ लखनऊ में सेनानायक के पद पर तैनात किया गया है.

अनिल कुमार यादव जो अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर में तैनात थे, उन्हें लखनऊ में डीसीपी के पद पर तैनात किया गया है. अभिषेक भारती जो प्रयागराज में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नरेट पुलिस उपयुक्त के पद पर थे, उन्हें प्रयागराज में ही पुलिस उपयुक्त बनाया गया है.

संदीप कुमार मीणा जो मुरादाबाद में ग्रामीण अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर में तैनात किया गया है. संतोष कुमार मीणा जो कानपुर नगर में अतिरिक्त पुलिस उपयुक्त के पद पर तैनात थे, उन्हें दूसरी वाहिनी पीएसी सीतापुर में सेनानायक के पद पर तैनात किया गया है.

लाखन सिंह यादव अतिरिक्त पुलिस उपयुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में तैनात थे, उन्हें पुलिस उपयुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर में तैनात किया गया है. ओमप्रकाश यादव जो सेनानायक यूपीएसएसएफ लखनऊ के पद पर तैनात थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक पीटीसी सीतापुर के पद पर तैनात किया गया है. दयाराम जो सेनानायक दूसरी वाहिनी पीएसी सीतापुर में तैनात थे उन्हें पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी लखनऊ बनाया गया है.

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read