spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 2026-27 का बजट पेश, बोले- 1...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 2026-27 का बजट पेश, बोले- 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

fok-media-samman-samaroh


CM Saini Present Budget: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सैनी विधानसभा में बजट को पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 के लिए कुल ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट प्रस्ताव रखता हूं, जो वर्ष 2025-26 के संशोधित आंकड़े ₹2,02,816.66 करोड़ से 10.28% अधिक है। 


 


उन्होंने कहा कि इस बजट में राजकोषीय घाटा ₹40,293.17 करोड़ जो GDP का 2.65%, राजस्व घाटा 0.87%, प्रभावी राजस्व घाटा 0.41%, पूंजीगत व्यय 1.86%, प्रभावी पूंजीगत व्यय 2.32% है। 


 


स्वस्थ नारी क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे


 


सीएम सैनी ने कहा कि हर नारी, स्वस्थ नारी योजना के तहत, प्रत्येक जिले में स्वस्थ नारी क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे। ग्राम सभा में तीन बैठकें होंगी। ग्राम सभा की बैठकों में 6 नए कार्यों पर मंथन होगा। जिनमें विकास, नशा निवारण, पेयजल, स्वच्छता, ठोस कचरा प्रबंधन और रखरखाव निरीक्षण होगा।


 


एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य 


 


बजट पेश करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि नए औद्योगिक निवेश पर सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्यव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है। हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट 2047 तैयार किया गया है। 


 


एआई मिशन के लिए युवाओं को प्रशिक्षण 


 


सीएम सैनी ने आगे कहा कि हरियाणा में एक और बिजली वितरण निगम बनाने का प्रस्ताव है। किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। सीएम सैनी ने कहा कि एआई मिशन के तहत एक लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए चार विभागों से प्रस्ताव आए हैं। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular