HomeUTTAR PRADESHदिल्ली-UP-हरियाणा में चढ़ेगा पारा, तो इन राज्यों में बरसेंगे बादल; जानें मौसम...

दिल्ली-UP-हरियाणा में चढ़ेगा पारा, तो इन राज्यों में बरसेंगे बादल; जानें मौसम का लेटेस्ट अपडेट


IMD Weather Forecast: फरवरी का महीना अब खत्म होने को है, लेकिन इससे पहले मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जबकि पूर्वी और कुछ अन्य हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली, राजस्थान समेत उत्तर-पश्चिम भारत में अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है, जिससे गर्मी का एहसास पहले से ही होने लगा है।


इन राज्यों में गर्मी बनेगी मुसीबत


दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 29-31डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 12-15डिग्री के बीच रहेगा। मौसम मुख्यतः साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा संभव है। राजस्थान में भी तापमान में वृद्धि जारी है, कई इलाकों में पारा 34डिग्री से ऊपर जा चुका है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी दिन का तापमान 28-30डिग्री तक पहुंच सकता है, मौसम शुष्क और धूप वाला रहेगा। हालांकि, पंजाब में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी है, जो 24फरवरी तक जारी रह सकता है। इससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है और सड़क, हवाई यातायात पर असर पड़ सकता है।


इन राज्यों में बारिश की संभावना


दूसरी ओर, पूर्वी भारत में मौसम सक्रिय है। झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। IMD ने झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित कुल 11राज्यों में आज और कल बारिश/गरज-चमक के साथ बौछारों का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल आदि भी शामिल हैं। कुछ जगहों पर तेज हवाएं (30-40किमी/घंटा) और बिजली गिरने की आशंका है।


IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे फरवरी में ही गर्मी का अहसास बढ़ेगा। हालांकि, 26 फरवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बर्फबारी या बारिश संभव है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read