spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHजेएनयू में फिर मचा बवाल, मेस के खाने को लेकर छिड़ा तगड़ा...

जेएनयू में फिर मचा बवाल, मेस के खाने को लेकर छिड़ा तगड़ा संग्राम

fok-media-samman-samaroh


Protest In JNU:देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जेनएयू एक बार फिर विवाद में है। पिछले कुछ दिनों से विश्वविद्यालय अलग-अलग वजहों से खबरों में है। एक तरफ कुलपति के बयान को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। वहीं, दूसरी तरफ अब मेस के खाना को लेकर बवाल मच गया है।


दरअसल, जेएनयू के वाइस चांसलर शांतिश्री धुलिपुडी के बयान को लेकर भी विवाद हो रहा है। कुछ दिन पहले वाइस चांसलर ने यूजीसी रेगुलेशन को लेकर विक्टिम कार्ड को लेकर बयान दिया था। उन्होंने दलितों की ओर इशारा करते हुए कहा था कि हमेशा विक्टिम बनकर या विक्टिम कार्ड खेलकर तरक्की नहीं कर सकते। अब उनके इस बयान का विरोध हो रहा है।


मेस के खाना पर बवाल


वहीं, दूसरी तरफ छात्रों का एक गुट मेस के खाने को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। कोयना हॉस्टल के सात छात्रों पर मेस का खाना बांटने का आरोप लगाते हुए उनपर जुर्माना लगाया गया है। छात्रों को निर्देश भी दिया गया है कि सात दिनों के भीतर जुर्माना करें। चेतावनी भी दी गई है कि अगर आगे से नियमों का उल्लंघन किया गया तो प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा सकती है।  जिसके बाद छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रशासन की तरफ से लगाए गए जुर्माने को गलत बता रहे हैं।


लॉन में क्लास को लेकर हंगामा  


जेएनयू के चर्चा में आने की एक वजह और है लॉन में क्लास होना। दरअसल, क्लासरूम बंद होने के कारण छात्रों की क्लास यूनिवर्सिटी के लॉन में कराई गई। बता दें कि पिछले कुछ समय से जेएनयू छात्र संघ ने हड़ताल कर रखी है। हड़ताल के कारण नियमित क्लासरूम में पढ़ाई नहीं हो रही है। जिसके कारण छात्रों को लॉन में क्लास करनी पड़ रही है। इसके अलावा जेनएयू कैंपस में जेएनएसयू की अध्यक्ष को आने पर रोक लगा दी गई है। कुछ दिनों से इसको लेकर भी प्रदर्शन हो रहे हैं।     

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular