HomeUTTAR PRADESHबंधक बनाकर की गई मारपीट...गुरुग्राम में हैवानियत की सारी हदें पार, बॉयफ्रेंड...

बंधक बनाकर की गई मारपीट…गुरुग्राम में हैवानियत की सारी हदें पार, बॉयफ्रेंड ने युवती को दी मौत से भी बदतर सजा


Gurugram Horrific Incident: हरियाणा के गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर के साथ बेहद क्रूरता की। 19वर्षीय युवती, जो त्रिपुरा की रहने वाली है और जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी में बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा है, को उसके बॉयफ्रेंड ने चरित्र पर शक के चलते बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और यातना दी। आरोपी ने युवती के प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


क्या है पूरा मामला?


बता दें, यह घटना गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक पेइंग गेस्ट (पीजी) में हुई। जानकारी के अनुसार, दोनों करीब 6महीने पहले मिले थे और लिव-इन में रह रहे थे। 16फरवरी की रात आरोपी ने युवती को कमरे में बंद कर दिया और घंटों तक मुक्कों, लातों और स्टील की बोतल से पीटा। उसने युवती के सिर को अलमारी से टकराया, जिससे गंभीर चोटें आईं। सबसे क्रूर कृत्य तब हुआ जब आरोपी ने युवती के प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डालकर लाइटर से आग लगा दी। मारपीट के दौरान आरोपी ने कहा कि वह उसे ऐसे छोड़ देगा कि वह न चल पाएगी और न कभी मां बन पाएगी। इस पूरी घटना का वीडियो भी आरोपी ने बना लिया।


युवती की हालत गंभीर होने पर उसे पहले गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। युवती की मां ने फोन पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को आरोपी की चंगुल से छुड़ाया। आरोपी की पहचान दिल्ली के नरेला निवासी 19वर्षीय शिवम के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया और जांच शुरू कर दी है।


ज्यूडिशियल कस्टडी में आरोपी


DCP साउथ हितेश यादव ने बताया कि मामला चरित्र पर शक से जुड़ा है। आरोपी ने युवती को बंधक बनाकर यातना दी। शुरुआती जांच में युवती के शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान मिले हैं, खासकर चेहरे, हाथ-पैर और अन्य हिस्सों पर। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए हैं और आरोपी से पूछताछ जारी है। जिसके तहत गुरुग्राम पुलिस ने सेक्शन 115(2): जानबूझकर चोट पहुंचाना, 118(1) खतरनाक हथियारों से जानबूझकर चोट पहुंचाना, 127 (2) गलत तरीके से कैद करना, 69: सेक्सुअल इंटरकोर्स के तहत FIR दर्ज की है। जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है और उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read