HomeUTTAR PRADESHCM रेखा गुप्ता का डिजिटल दांव...शिकायतों के लिए किया ऐप लॉन्च, 15...

CM रेखा गुप्ता का डिजिटल दांव…शिकायतों के लिए किया ऐप लॉन्च, 15 दिन में होगा समाधान


CM Jansunwai App Launched: दिल्ली सरकार ने आम आदमी की शिकायतों को तेजी से दूर करने के लिए एक बड़ा डिजिटल कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली सचिवालय में ‘सीएम जनसुनवाई’ पोर्टल और मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। इस नई व्यवस्था के तहत दिल्लीवासी अब पानी, बिजली, सड़क, सफाई, नगर निगम, डीडीए, दिल्ली पुलिस और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें आसानी से अपने मोबाइल से दर्ज कर सकेंगे। खास बात यह है कि समस्या का निवारण 15दिनों के अंदर सुनिश्चित किया जाएगा।


सीएम जनसुनवाई’ ऐप के साथ ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लॉन्च के दौरान कहा ‘आज हमने दिल्ली की जनता के लिए शासन के दरवाजे पूरी तरह खोल दिए हैं। पहले जनसुनवाई सत्रों में लोग लंबी लाइनों में खड़े होते थे, अब यह सब डिजिटल हो गया है। शिकायत दर्ज करने से लेकर उसके समाधान तक पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध होगी।’ उन्होंने बताया कि शिकायतें ऑटोमैटिक तरीके से संबंधित जन शिकायत समाधान अधिकारी (JSSA) को जाएंगी और अगर समय पर निस्तारण नहीं हुआ तो ऑटो-अपील मैकेनिज्म से उच्च अधिकारियों तक पहुंच जाएगी।


इस ऐप और पोर्टल के लॉन्च के साथ ही ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं को 7,000कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से जोड़ा गया है, जिससे ग्रामीण और दूर-दराज इलाकों के लोग भी आसानी से सरकारी सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही EWS/DG/CWSN एडमिशन प्लेटफॉर्म का भी उद्घाटन किया गया, जो स्कूल एडमिशन प्रक्रिया को सरल बनाएगा।


ऐप डाउनलोड या पोर्टल पर रजिस्टर


सरकार के अनुसार, यह पहल पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को मजबूत करने की दिशा में अहम है। दिल्लीवासियों को सलाह दी गई है कि वे Play Store या App Store से ‘CM Jansunwai’ ऐप डाउनलोड करें या cmjansunwai.delhi.gov.in पर जाकर रजिस्टर करें। शिकायत दर्ज करने पर उन्हें यूनिक ट्रैकिंग आईडी मिलेगी, जिससे वे रीयल-टाइम स्टेटस चेक कर सकेंगे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read