HomeUTTAR PRADESHबांग्लादेश ने की भारत के साथ दोस्ती को नया आयाम देने की...

बांग्लादेश ने की भारत के साथ दोस्ती को नया आयाम देने की कोशिश, वीजा सेवाएं हुईं बहाल


Bangladesh Re-Introduced Visa Service: भारत-बांग्लादेश के रिश्ते एक बार फिर पटरी आती हुई नजर आ रही है। तारिक रहमान के बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत से रिश्ते सुधरने लगे हैं। दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने शु्क्रवार यानी 20फरवरी को भारत के लिए वीजा सेवा बहाल कर दिया है। लगभग दो महीने पहले वीजा सेवा को रोक दिया गया था। 


बता दें कि यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब 3दिन पहले तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने हैं। इससे साफ है कि उनकी पार्टी यानी बीएनपी के लिए दिल्ली अहम है और शुरुआत स्तर पर रिश्तों की कड़वाहट दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।


वीजा सेवाएं होंगी बहाल


एक दिन पहले ही भारत के एक वरिष्ठ वाणिज्य दूतावास अधिकारी ने कहा था कि भारत जल्द बांग्लादेश में सभी वीजा सेवाएं बहाल करेगी। दिसंबर में दोनों देशों के बीच वीजा सेवाए ठप कर दी गई थी। यह तनाव भारत विरोधी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद बढ़ा था। हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। जिनमें भारत विरोधी तत्वों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए थे। जिनमें भारत विरोधी तत्वों ने हिस्सा लिया था।


भारत आएंगे तारिक रहमान?


इन फैसलों को तारिक रहमान की अगुवाई में दोनों देशों के रिश्ते सुधरने के संकेत माने जा रहे हैं। इसी हफ्ते लोकसभा स्पीकर ओम बिरला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शपथ ग्रहण में शामिल हुए थे। उस वक्त बिरला ने पीएम मोदी का पत्र सौंपते हुए रहमान को भारत आने का निमंत्रण दिया था। अब देखने होगा कि क्या प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी विदेश यात्र के रूप में दिल्ली आते हैं। जैसा पहले होता आया है। हालांकि पिछले साल यूनुस ने इस परंपरा को तोड़ते हुए चीन का दौरा किया था।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read