HomeUTTAR PRADESHदिल्ली सरकार ने राशन कार्ड के नए नियम किए लागू, जानें क्या-क्या...

दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड के नए नियम किए लागू, जानें क्या-क्या बदला


Delhi News:दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने राशन कार्ड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। नए दिशा-निर्देश के मुताबिक, अब परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला को राशन कार्ड में ‘परिवार की मुखिया” माना जाएगा।  लेकिन अगर घर में एक ही महिला हो और उसकी उसकी उम्र 18 साल से कम होगी, तो परिवार में सबसे बुजुर्ग पुरुष को घर का मुखिया माना जाएगा। इस फैसले को महिलाओं को सशक्त बनाने और पारिवारिक अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया जा रहा है।


सरकार ने स्पष्ट किया है कि राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले परिवारों की आर्थिक स्थिति का आकलन नई तय की गई आय सीमा के अनुसार किया जाएगा। अब सरकार ने आय का मानदंड एक लाख रूपये से बढ़ाकर 1.2 लाख रुपये वार्षिक कर दिया गया है। नए राशन कार्ड को बनवाने के लिए दिल्ली राजस्व विभाग से इनकम सर्टिफिकेट बनवाना जरूरी होगा। इस आप घर बैठे अपने कम्प्यूटर से भी अप्लाई कर सकते हैं ।


फैसले का उद्देश्य


सरकार का कहना है कि यह निर्णय महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। इससे महिलाओं को सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का सीधा लाभ मिलने में आसानी होगी। यह नियम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत आने वाले लाभार्थियों पर लागू होगा। राशन दुकानों के माध्यम से मिलने वाले गेहूं, चावल और अन्य खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा।


इन लोगों को नहीं मिलेंगे नए राशन कार्ड


परिवार की सालाना आय 1.2 लाख रुपये से ज्याद नहीं होनी चाहिए।


परिवार के किसी भी सदस्य के पास अपनी प्रॉपर्टी नहीं होनी चाहिए 


इनकम टैक्स देने वाले लोगों का नहीं बनेगा।


घर में बिजल का कनेक्शन 2 किलोवॉट से ज्याद नहीं हो चाहिए। 


परिवार में किसी के पास कार नहीं होनी चाहिए। लेकिन टैक्सी और दूसरे वाहने चलाने वालों को मिलेगी छूट 


सरकारी कर्मचारियों को नहीं बनेगा राशन कार्ड


 


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read