spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHतेज हवाओं और झमाझम बारिश का अलर्ट, पूर्वी भारत में बढ़ेगी गर्मी;...

तेज हवाओं और झमाझम बारिश का अलर्ट, पूर्वी भारत में बढ़ेगी गर्मी; जानें दिल्ली-UP-हरियाणा का मौसम

fok-media-samman-samaroh


IMD Weather Alert: दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तर भारत के मौसम में बदलाव आया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, ये विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। IMD की मानें तो पहला विक्षोभ 10फरवरी के आसपास प्रभावी रहा, जबकि दूसरा 13फरवरी से और तीसरा 16-17फरवरी के दौरान असर दिखाएगा।


इनके चलते पश्चिमी हिमालयी इलाकों में छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30-40किमी/घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही, आंधी-तूफान या बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। कुल मिलाकर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित करीब 6राज्यों में मौसम खराब रह सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में इसका असर सीमित रहेगा।


दिल्ली-UP-हरियाणा में मौसम का हाल


दिल्ली-NCR में मौसम ज्यादातर साफ और स्थिर बना हुआ है। सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है, लेकिन दिन में धूप निकलने से गर्मी का अहसास बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी जारी है और अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।


वहीं, उत्तर प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ का खास असर नहीं दिख रहा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ है, हालांकि सुबह हल्का कोहरा बना रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7-10डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। हरियाणा में स्थिति दिल्ली जैसी ही है। मौसम शुष्क और साफ रहेगा, न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है। 16फरवरी के आसपास पंजाब-हरियाणा में हल्की बारिश या आंधी की संभावना जताई गई है, लेकिन फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं है।


पूर्वी भारत में गर्मी बढ़ने के संकेत


पूर्वी राज्यों जैसे बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और सिक्किम में तापमान में हल्की से मध्यम बढ़ोतरी जारी रहेगी। न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में 2-3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का एहसास बढ़ेगा। उत्तर भारत में ठंड अभी पूरी तरह नहीं गई है, लेकिन पूर्वी हिस्सों में मौसम गर्म होने लगा है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular