spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHहरियाणा में इस दिन हो सकती गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं...

हरियाणा में इस दिन हो सकती गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं चलने की भी संभावना!

fok-media-samman-samaroh


Haryana Weather: लोगों को ठंड से राहत मिलनी शुरू हो गई है। हल्की धूप लोगों को खूब भा रहा है। हालांकि सुबह, शाम और रात में ज्यादा ठंड का अहसास होता है। उत्तर भारत और उत्तरी-पश्चिमी राज्यों में लोगों को ठंड से निजात मिली है। हरियाणा में भी मौसम इसी तरह का है। सुबह-शाम हल्की ठंड के साथ धूप लोगों को खूब भा रहा है।


इसी बीच कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की तरफ से मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। विश्विविद्यालय की तरफ से जारी मौसम अलर्ट में बारिश के साथ गरज और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है।


हरियाणा के मौसम का पूर्वानुमान


हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 16 फरवरी तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है जिससे विशेषकर रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने  की संभावना है परंतु दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित। परंतु 16 फरवरी को  पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के मौसम में बदलाव आने की संभावना है। जिससे राज्य में 16 फरवरी रात्रि व 17 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने तथा हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है तथा बाद में राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है।


फरवरी में ही गर्मी का अहसास


ठंड खत्म होने के बाद लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। जनवरी खत्म होने के साथ ठंड का असर लगभग खत्म हो गया है। सुबह और शाम ठंड रहने के साथ दोपहर में धूप लोगों को राहत पहुंचा रही है। हरियाणा में मौसम ऐसा ही है। हालांकि, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, 16 और 17 फरवरी को हल्की बारिश होने की आशंका है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular