HomeUTTAR PRADESHमथुरा में भयानक सड़क हादसा, बस और टैंकर में टक्कर में 6...

मथुरा में भयानक सड़क हादसा, बस और टैंकर में टक्कर में 6 यात्रियों की मौत, मंजर देख कांप गई रूह


Mathura Road Accidentयूपी के मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर बस और टैंकर के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।


जानकारी के अनुसार, यह हादसा मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास शनिवार तड़के करीब 2:45 के आसपास हुआ। दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में एक बस के कुछ यात्री लघुशंका के लिए एक्सप्रेस-वे पर उतरे थे। तभी एक टैंकर अनियंत्रित और तेज रफ्तार कंटेनर ने वह यात्रियों को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।


मृतकों की हुई पहचान


मतृकों की पहचान कल ली गई है। हादसे में हादसे में सोनू (औरैया), देवेश (बस्ती), अस्लम (कन्नौज), संतोष (दिल्ली) सहित छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य यात्रियों की शिनाख्त अभी जारी है। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


सीएम योगी ने लिया संज्ञान


इस हादसे पर सीएम योगी ने दुख व्यक्त किया। साथ ही दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे तत्काल मौके पर पुहंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाएं। साथ ही घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध करवाएं।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read