spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में घना कोहरा, हरियाणा में बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा...

दिल्ली में घना कोहरा, हरियाणा में बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

fok-media-samman-samaroh


Aaj Ka Mausamसुबह के समय राजधानी दिल्ली को कोहरे ने चारों तरफ से घेर लिया। जिसकी वजह से विजिबिलिटी भी का दर्ज की गई है। साथ ही ठंड का असर भी बढ़ गया। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में कोहरे प्रभावित हुआ है।  इसकी वजह से ट्रैफिक काफी ज्यादा प्रभावित रहा। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई दिखाई दी। वहीं मौसम विभाग ने कोहरे और बारिश को लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था।


उत्तर भारत के 7 राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इन सभी राज्यों को बारिश के बाद ठंड की भी मार झेलनी पड़ सकती है। 14 फरवरी तक जबरदस्त ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है। इसके साथ मौसम विभाग ने कई राज्यों में शीतल लहर का भी अलर्ट जारी किया है। वहीं पहाड़ी राज्यों में मौसम विभाग ने बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।


शीतलहर का अलर्ट


मौसम विभाग ने उत्तर भारत को आज यानी 2 और 3 फरवरी को नौ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान  और महाराष्ट्रशामिल हैं। इन सभी राज्यों में शीतल लहर का अलर्ट भी जारी किया है। खासकर, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा-पंजाब, और उत्तर प्रदेश शीतलहर के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।


दिल्ली में घना कोहरा


राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। हालांकि,  सुबह के समय-समय कोहरे के साथ तेज हवाएं चलेगी। वहीं राजधानी में आज भीषण कोहरा देखा गया है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular