HomeUTTAR PRADESHबारिश और ठंड का डबल अटैक! दिल्ली-हरियाणा समेत 9 राज्यों में IMD...

बारिश और ठंड का डबल अटैक! दिल्ली-हरियाणा समेत 9 राज्यों में IMD अलर्ट


Aaj Ka Mausamउत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत 9 राज्यों में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई इलाकों में बारिश, तेज हवाओं और शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। IMD के मुताबिक, आज का दिन लोगों के लिए परेशानी भरा साबित हो सकता है, खासकर उत्तर भारत में मौसम की मार ज्यादा रहेगी।


मौसम विभाग ने जिन राज्यों में चेतावनी जारी की है, उनमें शामिल हैं कि दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में इन राज्यों में तेज बारिश के साथ ठंडी हवाओं, घना कोहरा और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।राजधानी दिल्ली और हरियाणा में आज बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश और तेज ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। सुबह और रात के समय घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है।


उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट


इसके साथ ही मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावनाहै। निचले इलाकों में ठंड और कोहरे का असरभूस्खलन और फिसलन से खतरा बढ़ गया है। प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।


लोगों से की अपील


इसके साथ ही मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है। बारिश और कोहरे में वाहन धीरे चलाएं। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें। पहाड़ी इलाकों में यात्रा से बचें। मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read