spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHचंडीगढ़ मेयर चुनाव में लहराया BJP का झंडा, सौरभ जोशी ने मारी...

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में लहराया BJP का झंडा, सौरभ जोशी ने मारी बाजी

fok-media-samman-samaroh


Chandigarh Mayor Election:चंडीगढ़ नगर निगम में आज मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों के लिए चुनाव हुए,जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बाजी मार ली है। BJP के पार्षद सौरभ जोशी ने चंडीगढ़ मेयरपद जीत लिया है। इस बार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP), आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच कड़ा त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि बीत जाने के बाद किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया है, जिससे मुकाबला और भी रोचक बन गया।  


बता दें, बीजेपी के सौरभ जोशी ने चंडीगढ़ के मेयर पद का चुनाव जीत लिया है। उन्हें कुल 18 वोट मिले। जबकि आम आदमी पार्टी के योगेश ढींगरा को 11 वोट और कांग्रेस के गुरप्रीत गाबी को 7 वोट मिले।


चंडीगढ़ नगर निगम में BJP-AAP-कांग्रेस


चंडीगढ़ नगर निगम की मौजूदा पांच साल की टर्म का यह आखिरी मेयर चुनाव है। पिछले चुनावों में राजनीतिक गठबंधनों और विवादों ने सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन इस बार AAP और कांग्रेस के बीच कोई गठबंधन नहीं हुआ है। AAP ने स्पष्ट रूप से कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के समझौते से इनकार कर दिया है।


किस पार्टी के पास कितने पार्षद?


चुनाव में कुल 35 पार्षद हैं, जिसमें BJP के पास 18, AAP के पास 11 और कांग्रेस के पास 6 पार्षद हैं। इसके अलावा, एक सांसद का वोट भी शामिल होता है, जो कांग्रेस के मनिश तिवारी हैं। मेयर पद जीतने के लिए कम से कम 19 वोटों की जरूरत है। यदि कोई गठबंधन नहीं होता, तो BJP सबसे मजबूत स्थिति में नजर आ रही है, लेकिन AAP और कांग्रेस के संभावित सहयोग से मुकाबला बराबरी का हो सकता है।


बता दें, इस बार वोटिंग प्रक्रिया हाथ उठाकर होगी, जो पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अपनाई गई है। अगर वोट बराबर आते हैं, तो नगर निगम अधिनियम के तहत टॉस से फैसला किया जा सकता है।


उम्मीदवारों की सूची


मेयर पद:BJP से सौरभ जोशी (44 वर्ष), AAP से योगेश ढिंगरा (36 वर्ष) और कांग्रेस से गुरप्रीत सिंह गाबी (47 वर्ष) मैदान में हैं।


सीनियर डिप्टी मेयर पद:BJP से जसमनप्रीत सिंह, AAP से मुनव्वर और कांग्रेस से सचिन गलाव।


डिप्टी मेयर पद:BJP से सुमन शर्मा, AAP से जसविंदर कौर, कांग्रेस से निर्मला देवी।


इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार रामचंदर यादव भी इस पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular