HomeUTTAR PRADESHआज पंचतत्व में विलीन होंगे अजित पवार, CM-डिप्टी CM समेत कई दिग्गज...

आज पंचतत्व में विलीन होंगे अजित पवार, CM-डिप्टी CM समेत कई दिग्गज होंगे मौजूद


Ajit Pawar Funeral Baramati:महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार का आज उनके गृहनगर बारामती में अंतिम संस्कार किया जाएगा। दरअसल, बीते दिन बुधवार सुबह एक दर्दनाक विमान हादसे में उनका निधन हो गया था, जिसके बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ विद्या प्रतिष्ठान मैदान में सुबह 11 बजे संपन्न होगा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई सीनियर नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। 


सुबह 11 बजे होगा अजित पवार का अंतिम संस्कार


अजित पवार के पार्थिव शरीर को बुधवार शाम बारामती के सरकारी अस्पताल से उनके पैतृक गांव काटेवाड़ी स्थित आवास पर लाया गया, जहां परिवार और समर्थकों ने अंतिम दर्शन किए। देर रात तक इसे विद्या प्रतिष्ठान मैदान में रखा गया ताकि आम जनता श्रद्धांजलि दे सके। आज सुबह 9 बजे से अंतिम यात्रा शुरू होगी, जो गदिमा सभागार से निकलकर विद्यानगरी चौक, भिगवन सर्विस रोड और विद्या प्रतिष्ठान के आंतरिक मार्ग से होते हुए मुख्य मैदान पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 11 बजे के आसपास पूरे राजकीय के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


इस दौरान कई बड़ी हस्तियां अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के सीएम फरणवीस, डिप्टी सीएम शिंदे, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, NCP-SP प्रमुख शरद पवार, NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, प्रदेश NCP अध्यक्ष सुनील तटकरे और राज्य मंत्री हसन मुश्रीफ भी शामिल होंगे।


कहां-कैसे हुआ हादसा?


बता दें, 66 वर्षीय अजित पवार 28 जनवरी बुधवार सुबह एक स्थानीय निकाय चुनाव की सभा में शामिल होने के लिए मुंबई से से चार्टर्ड विमान से बारामती जा रहे थे। लेकिन लैंडिंग के दौरान विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें अजित पवार के अलावा पायलट कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट शांभवी पाठक, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर विदीप जाधव की मौत हो गई। हादसे की जांच के लिए ब्लैक बॉक्स बरामद किया गया है, जो दुर्घटना के कारणों का खुलासा कर सकता है। महाराष्ट्र सरकार ने इस घटना पर तीन दिनों (28 से 30 जनवरी) का राजकीय शोक घोषित किया है, जिस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read