spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHधर्मेंद्र को पद्म विभूषण तो रोहित को पद्म श्री, 131 हस्तियों को...

धर्मेंद्र को पद्म विभूषण तो रोहित को पद्म श्री, 131 हस्तियों को मिलेगा पुरस्कार

fok-media-samman-samaroh


Padma Award Announced:केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रविवार यानी 25 जनवरी को पद्म पुरस्कार 2026 के लिए चुने गए लोगों की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है। भारत के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार के लिए कला, साहित्या, चिकित्सा , विज्ञान, खेल, सामाजिक सेवा और सार्वजनिक जीवन सहित विभिन्न क्षेत्रों में समाज पर स्थाई प्रभाव छोड़ने वाले व्यक्तियों को शामिल किया गया है।


केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रपति ने वर्ष 2026 के लिए कुल 131 पद्म पुरस्कार को मंजूरी दे दी है। इसमें दो लोगों को संयुक्त रूप से पद्म पुरस्कार दिए गए हैं। इस बार पद्म विभूषण के लिए 5, पद्म भूषण के लिए 13 और पद्म श्री के लिए 113 लोगों को चुना गया है। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। इस साल की सूची में देश-विदेश से आए लोग भी शामिल हैं।


अलका याज्ञनिक भी होंगी सम्मानित 


इसके अलावा अभिनेता धर्मेंद को परणोपरांत और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। साथ ही प्रसिद्ध वायलिन वादक एन राजम और वरिष्ठ न्यायविद के टी थॉमस भी पद्म विभूषण से सम्मानित होंगे। वहीं, पद्म विभूषण पाने वालों में गायिका अलका याज्ञनिक, अभिनेता ममूटी, उद्योगपति उदय कोटक, विज्ञापन जगत के दिग्गज पियूष पांडे और टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज शामिल हैं।


133 लोग को मिलेगा पुरस्कार


पद्म श्री पुरस्कार इस बार ऐसे लोगों को भी दिए जा रहे हैं, जिन्हें देश का ‘अनसंग हीरोज’ कहा जा रहा है।  इनमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, क्रिकेटर रोहित शर्मा, हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया, अभिनेता सतीश शाह (मरणोपरांत) सहित कई जमीनी स्तर पर काम करने वाले समाजसेवी, शिक्षक, कलाकार और चिकित्सक का नाम शामिल हैं। इस सूची में 19 महिलाएं, 6 विदेशी नागरिक और 16 मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular