HomeUTTAR PRADESHवेस्टर्न डिस्टर्बेंस की एंट्री...पहाड़ों पर बर्फ तो मैदानों में बारिश का अलर्ट,...

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की एंट्री…पहाड़ों पर बर्फ तो मैदानों में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-हरियाणा का मौसम


IMD Rain Alert: उत्तर भारत में मौसम अचानक अपना रंग बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी हो रही है, जबकि दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार जैसे मैदानी इलाकों में बादल छाए हुए हैं और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) और स्काइमेट वेदर के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है।


पहाड़ी क्षेत्र में भारी बर्फबारी


जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी दर्ज की जा रही है। कश्मीर घाटी में कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना है, जहां 7-11सेमी तक वर्षा/बर्फबारी हो सकती है। पीर पंजाल रेंज और चेनाब घाटी में भी भारी बर्फ पड़ने की चेतावनी है। इससे सड़कें बंद होने और आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है। तो वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी 23जनवरी तक भारी बर्फबारी जारी रह सकती है।


दिल्ली-NCR में बारिश और कोहरा


दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। IMD ने 22-23जनवरी के लिए गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन बढ़ती नमी के कारण सर्दी ज्यादा चुभ रही है। सुबह और रात के समय मध्यम से घना कोहरा होगा, जिससे विजिबिलिटी कम होगी।


UP-हरियाणा-बिहार का मौसम


वहीं, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बिहार में बादलों का डेरा जमा है। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। IMD की मानें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में तेज हवाओं (30-50किमी/घंटा) के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। बिहार में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के आसार हैं। राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी छिटपुट बारिश दर्ज की जा सकती है।


IMD ने बकाया कि यह पश्चिमी विक्षोभ 23 जनवरी तक सबसे सक्रिय रहेगा, जिसके बाद 24-25 जनवरी को गतिविधि कम हो सकती है। हालांकि, महीने के अंत तक एक और विक्षोभ आने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन/बर्फबारी से जुड़े खतरे से सावधान रहने की सलाह दी है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read