HomeUTTARAKHANDविद्यालयी शिक्षा में 851 अतिथि शिक्षकों की और होगी तैनातीः डॉ. धन...

विद्यालयी शिक्षा में 851 अतिथि शिक्षकों की और होगी तैनातीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून: माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में प्रवक्ता संवर्ग के रिक्त 851 पदों पर और अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रदेश के पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में रिक्त गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी के पदों की जायेगा जिससे इन विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां निर्बाध रूप संचालित हो सके।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश में नौनिहालों को बेहतर शिक्षा मुहैया करना है। जिसके तहत सरकार ने माध्यमिक शिक्षा के तहत प्रवक्ता संवर्ग में 851 और अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति का निर्णय लिया है। इन अतिथि शिक्षकों को शीघ्र ही प्रदेश के पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों में तैनाती दी जायेगी। जिसके लिये विभागीय अधिकारियों को नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दे दिये गये हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि इन अतिथि शिक्षकों की भर्ती केवल प्रवक्ता कैडर के अंतर्गत गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय के रिक्त पदों के सापेक्ष होगी। उन्होंने बताया कि चमोली जनपद में 158 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। जिसमें गणित विषय में 22, भौतिक विज्ञान में 30, रसायन विज्ञान में 29, जीव विज्ञान में 24 तथा अंग्रेजी में 53 पद शामिल है। इसी प्रकार पिथौरागढ़ में 163 पदों पर अतिथि शिक्षिक लगाये जायेंगे। जिसमें गणित 10 फिजिक्स 52, कैमिस्ट्री 38, बायोलॉजी 28 और अंग्रेजी के 35 पद शामिल है। पौड़ी जनपद में 121 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति होगी। यहां मैथ्स में 24, फिजिक्स 11, कैमिस्ट्री 25, बायोलॉजी 07 और अंग्रेजी में 54। अल्मोड़ा में 122 पदों पर नियुक्ति की जानी है। जिसमें मैथ्स 10, फिजिक्स 20, कैमिस्ट्री 26, बायोलॉजी 31 और अंग्रेजी के 35 पद शामिल है। टिहरी में 31 अतिथि शिक्षक नियुक्त होंगे जिनमें मैथ्स में 01, फिजिक्स 01, कैमिस्ट्री 08, बायोलॉजी 01 और अंग्रेजी में 20 पद शामिल है। ऐसे ही नैनीताल जनपद में 30 अतिथि शिक्षक लगाये जायेंगे। यहां मैथ्स में 03, फिजिक्स 06, कैमिस्ट्री 03, बायोलॉजी 06 और अंग्रेजी में 12 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। चम्पावत में 81 पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति होगी जिसमें मैथ्स में 07, फिजिक्स 25, कैमिस्ट्री 17, बायोलॉजी 16 और अंग्रेजी में 16 पद शामिल हैं। बागेश्वर जनपद में 46 पदों पर अतिथि शिक्षकों को लगाया जायेगा। जिसमें मैथ्स में 13, कैमिस्ट्री 08, बायोलॉजी 12 और अंग्रेजी में 13 पदों पर नियुक्ति दी जायेगी। ताकि प्रदेश के पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों में उक्त विषयों के शिक्षकों की कमी न हो और विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां निर्बाध रूप से संचालित हो सके। डॉ. रावत ने कहा कि अतिथि शिक्षकों की भर्ती वर्ष 2020 की मेरिट लिस्ट के आधार पर की जायेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक एलटी संवर्ग में 3655 अतिथि शिक्षक प्रदेश के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में तैनात हैं। जिसमें सहायक अध्यापक संवर्ग में 1175 तथा प्रवक्ता संवर्ग में 2480 अतिथि शिक्षक शामिल है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read