HomeUTTAR PRADESHमोटरसाइकिल खरीदने का सपना होगा पूरा, आपके बजट में मिल रही हैं...

मोटरसाइकिल खरीदने का सपना होगा पूरा, आपके बजट में मिल रही हैं ये बाइक्स


 


Bikes news : कम कीमत में अगर आप अच्छी और सस्ती बाइक्स ढ़ूड़ रहे हो तो आपके लिए अच्छी खबर है।  लोगों को डेली अप-डाउन के लिए ऐसी बाइक्स की तलाश रहती है, जो कम मेंटेनेंस के साथ ही अच्छा माइलेज भी दे।  इसके साथ ही कीमत एक लाख रुपये की रेंज में हो, तब लोगों के लिए मोटरसाइकिल खरीदना और भी आसान बन जाता है।  आइए एक लाख रुपये की रेंज में डेली अप-डाउन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बाइक्स के बारे में जानते हैं। 


 


टीवीएस रेडर 


 


टीवीएस रेडर 125 की एक्स-शोरूम कीमत 80,500 रुपये से शुरू होकर 95,600 रुपये तक जाती है।  ये बाइक 7 वेरिएंट में मार्केट में मिलती है. इस मोटरसाइकिल में 99 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स के साथ डिजिटल डिस्प्ले मिलती है और यह बाइक 56.7 kmpl का माइलेज देने का दावा करती है। 


 


 टीवीएस स्पोर्ट 


 


दूसरी बाइक टीवीएस स्पोर्ट है, जो कि इस ब्रांड की सबसे सस्ती बाइक में से एक है।  इस मोटरसाइकिल की कीमत 55,100 रुपये से 57,100 रुपये के बीच है।  टीवीएस की ये बाइक 109 cc इंजन के साथ 80 kmpl का माइलेज देने का दावा करती है।इस मोटरसाइकिल की कम कीमत और बेहतर माइलेज की वजह से ये ब्रांड की मोस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल में से एक है।  


 


हीरो एक्सट्रीम 


 


हीरो एक्सट्रीम 125R एक स्टाइलिश बाइक है. अगर आप एक लाख रुपये की रेंज में बेहतर लुक वाली मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं तो ये बाइक आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है. हीरो की इस बाइक की एक्स-शोरूम प्राइस 91,760 रुपये से शुरू है. हीरो एक्सट्रीम 125R डुअल-चैनल ABS वेरिएंट के साथ हाल ही में लॉन्च की गई है. हीरो के इस वेरिएंट की कीमत 1.04 लाख रुपये है।  


 


हीरो स्प्लेंडर प्लस 


 


हीरो स्प्लेंडर प्लस देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है. कई सालों से लोगों ने इस बाइक पर भरोसा जताया है। हीरो स्प्लेंडर प्लस की एक्स-शोरूम प्राइस 73,902 रुपये से शुरू होकर 76,437 रुपये तक जाती है।  ये बाइक एक किलोमीटर में 60 से 70 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा करती है। 


 


बजाज पल्सर  


 


बजाज पल्सर 125 भी ऑफिस आने-जाने के लिए एक बेहतर बाइक मानी जा सकती है। बजाज की इस मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम प्राइस 80,004 रुपये से शुरू होकर 88,126 रुपये के बीच है। पल्सर 125 एक लीटर पेट्रोल में 66 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा करती है।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read