HomeUTTAR PRADESHबिरादरी विवाद के चलते यमुनानगर में टूटी शादी, बारात लेकर थाने लौटा...

बिरादरी विवाद के चलते यमुनानगर में टूटी शादी, बारात लेकर थाने लौटा दूल्हा, जानें क्या है पूरा मामला


Haryana News: पंजाब से बारात लेकर यमुनानगर के गांव लापरा पहुंचे दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया। दूल्हे का आरोप है कि उसके साथ झूठ बोलकर दूसरी बिरादरी में रिश्ता तय कराया गया, जबकि वह इस बिरादरी में शादी नहीं करना चाहता। मामला पुलिस तक पहुंच गया, जहां जांच के बाद स्थिति स्पष्ट की गई।


मामला यमुनानगर जिले के गांव लापरा का है। पंजाब से दूल्हा बारात लेकर गांव पहुंचा था। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और दुल्हन पक्ष बारात के स्वागत में जुटा हुआ था। इसी बीच दूल्हे ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दूल्हे का कहना है कि उससे लड़की की बिरादरी को लेकर सच्चाई छुपाई गई थी। जब उसे जानकारी मिली कि दुल्हन मुस्लिम में अलग बिरादरी से है, तो उसने शादी करने से मना कर दिया। हालांकि लड़के पक्ष वाले मीडिया के सामने कुछ भी कहने से बचते रहे, लेकिन उनका कहना था कि लड़की पक्ष वाले ने उनके साथ धोखा किया। दूल्हा बारातियों के साथ सीधे पुलिस थाने पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। वहीं दुल्हन पक्ष भी थाने पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत चली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए।


पुलिस के अनुसार, लड़की ने पहले ही इस शादी को लेकर आपत्ति जताई थी और दो से तीन दिन पहले शादी से मना भी कर दिया था। इस संबंध में शिकायत भी पुलिस के पास आई थी। लड़की के परिवार वालों का कहना था कि वे शादी करना चाहते हैं, लेकिन लड़की की सहमति नहीं थी।


ये रिश्ता गांव लापरा में तय हुआ था। बीच वाले व्यक्ति ने बिरादरी को लेकर सही जानकारी नहीं दी। लड़की ने पहले ही शादी से मना कर दिया था। इस बारे में हमारे पास शिकायत आई थी। लड़की की सहमति नहीं थी, इसलिए उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। फिलहाल दोनों पक्षों की काउंसलिंग की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और किसी भी पक्ष पर कोई दबाव नहीं बनाया जा रहा। प्रशासन का कहना है कि कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read