HomeUTTAR PRADESHसंत ने बरसाए नोट, सीएम सैनी को मिला अनोखा आशीर्वाद; अलाव तापते...

संत ने बरसाए नोट, सीएम सैनी को मिला अनोखा आशीर्वाद; अलाव तापते ग्रामीणों संग बैठे नजर आए


HARYANA NEWS: हरियाणा के हिसार में मुख्यमंत्री नायब सैनी अपने काफिले के साथ गांव किरमारा स्थित श्री कामेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 मुनि गिरी जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने गद्दीनशीन संत युगल गिरी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान महाराज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर पहले फूल और इसके बाद नोट बरसाए।


इस दौरान मंत्री रणबीर गंगवा, नलवा विधायक रणधीर पनिहार और जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ मौजूद रही। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने धुनी के पास बैठकर प्रसाद भी ग्रहण किया। सीएम को नोटों की माला भी पहनाई गई। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कामेश्वर धाम के लिए 11लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कामेश्वर धाम के प्रति क्षेत्र के लोगों की अटूट श्रद्धा है। श्री श्री 1008मुनि गिरी जी महाराज उच्च कोटि के संत थे, जिनके मार्गदर्शन से समाज को आध्यात्मिक दिशा मिली।


महाभारत काल में पांडवों ने यहां भगवान शिव की पूजा की थी


बता दें कि श्री कामेश्वर धाम के गद्दीनशीन महाराज प्रहलाद गिरी उर्फ मुनि गिरी जी महाराज अपनी संसारिक यात्रा पूरी कर चोला छोड़ गए हैं। वो 84 वर्ष के थे। निधन के बाद रात को मुख्यमंत्री नायब सैनी शोक जताने पहुंचे थे। कामेश्वर धाम की आसपास के क्षेत्र में काफी मान्यता है। बताया जाता है महाभारत काल में पांडवों ने यहां भगवान शिव की पूजा की थी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read