HomeUTTAR PRADESHमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक इकाइयों के प्रोत्साहन राशि एवं लेटर ऑफ...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक इकाइयों के प्रोत्साहन राशि एवं लेटर ऑफ कम्फर्ट वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया

 लखनऊ: सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में अव्यवस्था, अराजकता और अपराध का माहौल था। क्योंकि पूर्ववर्ती सरकार की सोच संकीर्ण थी। उनके पास कोई विजन नहीं था। आज प्रदेश में कानून का राज है और निवेश का बेहतर माहौल है। यही वजह है कि निवेश के मामले में उत्तर प्रदेश भारत का ड्रीम डेस्टिनेशन बन गया है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनके लिए उत्तर प्रदेश में निवेश के बारे में सोचना भी असंभव था। वो लोग देख लें हमारी सरकार ने असंभव को संभव करके दिखाया है। सीएम योगी ने कहा कि फरवरी 2023 में आयोजित हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश को 40 करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। उसमें से 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से धरातल पर उतर चुके हैं।

सीएम योगी ने शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में 32 औद्योगिक इकाइयों को 1,333 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि का संवितरण एवं ₹4,500 करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश हेतु 10 औद्योगिक इकाइयों को लेटर ऑफ कम्फर्ट वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में आए दिन प्रदेश में दंगे होते थे। महीनों-महीनों कर्फ्यू लगा रहा था। जब प्रदेश में व्यक्ति ही सुरक्षित नहीं रहेगा तो पूंजी क्या सुरक्षित रहेगी। सीएम योगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में यहां के नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आज उत्तर प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग की स्थित बेहतर हुई है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में 27 सेक्टोरियल पॉलिसी लागू हैं। इन पॉलिसी को बनाने के लिए हमने स्टेकहोल्डर्स से सुझाव लिए। उसमें शासन के दायरे में रहकर जो बिंदु जोड़े जा सकते थे उन्हें हमने जोड़ा।

सीएम योगी ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमारी सरकार ने प्रदेश भर में 125 सीएम फेलो तैनात किए हैं, जो औद्योगिक विकास विभाग के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। अपराध, अपराधी और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने निवेशकों से जो कमिटमेंट किया है, उन्हें धरातल पर उतारने में सरकार को कोई संकोच नहीं है। निवेशकों को सहूलियत देने के लिए शासन की नीति के अंतर्गत डबल इंजन की सरकार सारे बैरियर तोड़ेगी। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश भारत के विकास का बैरियर नहीं बल्कि पीएम मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश भारत के विकास के ग्रोथ इंजन के रुप में कार्य कर रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि इंडस्ट्री और इंस्टीट्यूशन अगर आपस में जुड़ते हैं तो स्किल डेवलपमेंट का एक बेहतरीन प्लेटफार्म तैयार होता है। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि इंस्टीट्यूशन को साथ में जोड़ने से आपको अच्छा मैनपावर मिलेगा। पीएम और सीएम इंसेंटिव योजना के अंतर्गत उन युवाओं को आधा मानदेय सरकार देगी। सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार 36000 एकड़ लैंड में झांसी और कानपुर के बीच में नए औद्योगिक शहर बीडा को बसाने की कार्रवाई को आगे बढ़ा चुकी है। हमारी सरकार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर में बन रहा है। बीडा के बसने के साथ ही हम वहां पर एयरपोर्ट की सुविधा देंगे।

कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के राज्य मंत्री अजीत पाल, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास अनिल सागर, निवेशक एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाले प्रतिष्ठान
ओमेक्स ऑटोज लि., अम्बुजा सीमेंट लि., जिंदल सॉल्यूशन लि., विसाका इंडस्ट्रीज लि., यूएएल उत्तर प्रदेश स्पर्श इंडस्ट्रीज प्रा. लि., सुयश पेपर मिल, मंगलम सीमेंट लि., पार्ले एग्रो प्रा. लि., वृंदावन एग्रो इंडस प्रा. लि., सीपी मिल्क प्रोडक्ट्स प्रा. लि., आरएलजे कॉनकास्ट प्रा. लि., बिरला कॉरपर्पोरेशन लि., अल्फा मिल्क फूड प्रोडक्ट्स प्रा. लि., महान मिल्क फूड प्रोडक्ट्स लि., वरुण बेवरेजेज लि., ईकोप्लस स्टील्स प्रा. लि., सैमसंग नोएडा, वरुण बेवरेजेज- हरदोई, श्री सीमेंट-बुलंदशहर, गैलेंट इस्पात लि.-गोरखपुर, आरसीसीपीएल- रायबरेली, पसवारा पेपर्स, स्पर्श इंडस्ट्रियल प्रा. लि.-कानपुर देहात, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स- नोएडा, श्री गंग इण्डस्ट्रीज एंड एलायड प्रोडक्ट्स, जेके सीमेंट, सैमक्वांग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक प्रा. लि., लावा इंटरनेशनल लि., के. एच. वाटेक इंडिया प्रा. लि., सैमसंग डिस्प्ले नोएडा प्रा. लि., एचसीएल आईटी सिटी, लखनऊ प्रा. लि.।

लेटर ऑफ कम्फर्ट प्राप्त करने वाले प्रतिष्ठान
श्री सीमेंट नॉर्थ प्रा. लि., बालाजी वेफर्स प्रा. लि., बनासकांठा डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स लि., आरएसीएल गेयरटेक लि., आईटीसी लि., एथी मौरी इंडिया प्रा. लि., सीपी मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट्स प्रा. लि. प्लांट-3, गोरखपुर एशियन पेंट्स लि., अशोक लीलैंड और कजारिया सेरेमिक्स लि.।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read